5 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Lightning fell : आकाशीय बिजली गिरने से महिला सहित दो की मौत,दो बच्चे झुलसे

Lightning fell मेरठ सहित पूरे पश्चिम यूपी में आई तेज आंधी के साथ बारिश और ओलावृष्टि से जहां लोगों को गर्मी से राहत मिली। वहीं आकाशीय बिजली गिरने से बागपत में महिला सहित दो लोगों की मौत हो गई। जबकि दो बच्चे झुलस गए। मंडल के जिलों और वेस्ट यूपी में तेज हवा और बिजली के साथ जोरदार बारिश हुई। इस बारिश से मौसम काफी सुहाना हो गया है। मेरठ सहित वेस्ट के जिलों में बुधवार की शाम को अचानक मौसम ने करवट बदली। मेरठ शहर में जहाँ तेज आंधी आई तो वहीं देहात के इलाकों में बारिश के साथ ओलावृष्टि का भी समाचार है।

less than 1 minute read
Google source verification
m0502.jpg

Lightning fell बागपत में आये आंधी तूफान और बारिश ने कहर बरपा दिया। इस आंधी बारिश और ओला गिरने से जहाँ फसलों को नुकसान पहुँचने की संभावना है। वहीं दूसरी ओर जिले के थाना चांदीनगर क्षेत्र के गाँव खट्टा प्रह्लादपुर में बिजली गिरने से एक महिला सहित दो की मौत जबकि दो बच्चे बुरी तरह से झुलस गए। बच्चों को अस्पताल में भर्ती कराया है। जिलाधिकारी बागपत ने इसकी जांच के आदेश दिए हैं। वहीं इस घटना से पीड़ित परिवार में कोहराम मच गया।

तेज बारिश और आंधी के साथ बिजली कड़कती रही । मौसम विभाग ने लोगों को ऐसे मौसम में बचाव की सलाह दी है। मौसम के इस बदलाव से जहाँ गर्मी से लोगों को राहत मिली है वही किसानों की परेशानी बढ़ गई है। गेहूं की थ्रेसिंग का काम रुकने के साथ ही अन्य फसलों में नुकसान की संभावना है। आसपास के जनपद में आंधी के साथ बारिश और ओला पड़े।

यह भी पढे : Vyapar Bandhu Meeting Meerut : व्यापार बंधु की बैठक में सीडीओ के सामने रखी ये मांग, अधिकारी हुए हैरान

बता दे बुधवार को दिन से ही धूप में नरमी और ठंडी हवाएं लोगों को गर्मी से निजात दिला रही थीं। पिछले कई दिनों से गर्मी पूरे उफान पर थी। इसी बात से लगाया जा सकता है कि मेरठ में अधिकतम तापमान 42 डिग्री तक पहुँच गया था । लेकिन बुधवार की शाम को पांच बजे के बाद अचानक मौसम बदला। मेरठ जिले में ही नहीं एनसीआर में भी सुबह से ऐसा ही मौसम है। यहां भी दिन में अचानक मौसम बदला। एनसीआर के गाजियाबाद ,नोएडा और हरियाणा के कुछ जिलों में पहले तेज रफ्तार से आंधी आयी। इसके बाद बारिश के साथ ओला भी गिरा। आंधी के कारण कई जगहों पर पेड़ और बिजली के खंभे गिरने की सूचना है।