
बागपत। एक तरफ भगवान बजरंगबली की जाति और धर्म बताने को लेकर बीजेपी नेताओं में होड़ लगी है। लेकिन इस बार केंद्रीय मंत्री और बागपत से सांसद डॉ सत्यपाल सिंह ने नॉनवेज खाने वाले लोगों को लेकर खास सलाह दी। इसेक साथ ही उन्होंने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि लोगों को मांस नही खाना चाहिए। मांसाहार खाने से शरीर घटता है...इसलिए शाकाहारी बनो ,, क्योंकि मांस खाने वाला आदमी जल्दी थक जाता है..जबकि शाकाहारी आदमी देर तक भी नहीं थकता। आपको बता दे कि केंद्रीय मंत्री डॉ सत्यपाल सिंह बागपत जिले के पृथ्वीराज चौहान डिग्री कॉलिज में लगे तीन दिवसीय कृषि मेले और कॉलिज में आयोजित बॉक्सिंग प्रतियोगिता के उद्घाटन समारोह में पहुंचे थे।
जहां उन्होंने प्रतियोगी खिलाड़ियों में उत्साह भरा। उन्होंने कहा कि व्यक्ति को अपने जीवन में एक्सरसाइज योगा जरूर करना चाहिए। जिससे कि खिलाड़ी, मनुष्य का संतुलन बना रहता है और खिलाड़ी ऊर्जावान रहता है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि व्यक्ति को अपने जीवन में एक्सरसाइज जरूर करना चाहिए। अगर आज एक्सरसाइज नहीं करेगा, उसके पास आज टाइम नहीं है तो कल वह अवश्य डॉक्टर के पास जाएगा। उन्होंने कहा व्यक्ति को अपने जीवन में अपने शारीरिक संतुलन के लिए एक्सरसाइज व्यायाम अवश्य करते रहना चाहिए। इस दौरान सत्यपाल मलिक ने सभी खिलाड़ियों को उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी।
Published on:
22 Dec 2018 11:45 am
बड़ी खबरें
View Allबागपत
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
