26 जुलाई 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

इस अधिकारी के उत्पीडऩ से घर छोड़ रहे ग्रामीण, मकान के बाहर लगाया बिकाऊ का पोस्टर

Highlights जिलाधिकारी पर भी सुनवाई न करने का लगाया आरोप ग्रामीणें का आरोप विकास अधिकारी कर रहे ग्रामीणों उत्पीडऩ और मारपीट पलायन की चेतावनी के साथ धरने पर बैठे सैंकड़ों ग्रामीण
2 min read
Google source verification

बागपत

image

Nitin Sharma

Oct 22, 2019

बागपत। जनपद में विकास कार्यों में घोटाले रुकने का नाम नहीं ले रहे हैं, मलकपुर गांव में घोटाले के खिलाफ एक ग्रामीण को आवाज उठाना भारी पड़ गया। जिसके खिलाफ ग्राम विकास अधिकारी ने मारपीट की एफ आई आर दर्ज करा दी। जिसके बाद पुलिस उत्पीडऩ से परेशान पीडि़त व्यक्ति ने गांव के अन्य लोगों के साथ गांव पलायन करने का निर्णय लिया है। मंगलवार को ग्रामीणों ने एकत्र होकर प्रशासन को पलायन की चेतावनी भी दे डाली है।

इस वजह से दी पलायन की चेतावनी, धरने पर बैठे ग्रामीण

आरोप है कि गांव के एक व्यक्ति द्वारा गांव के विकास कार्यों का ब्यौरा मांगा गया था। उसने आरटीआई लगाकर गांव में हुए विकास कार्यों का ब्योरा मांगा। जब ब्योरा नहीं मिला ग्रामीणों ने इसकी शिकायत उच्चाधिकारियों तक कर दी। आरोप है कि इससे बौखलाए ग्राम विकास अधिकारी ने गांव के 9 लोगों के खिलाफ मारपीट का मुकदमा दर्ज करा दिया। मुकदमा दर्ज होने के बाद ग्रामीण भी सड़कों पर उतर आए और उन्होंने कलक्ट्रेट पहुंचकर जिला अधिकारी बागपत से मामले की शिकायत की, लेकिन उनकी शिकायत पर न तो कोई जांच हुई और ना ही घोटाले पर कोई संज्ञान लिया गया। आरोप है कि पुलिस द्वारा आरटीआई मांगने वाले ग्रामीणों का उत्पीडऩ किया गया। उनके घर में तोडफ़ोड़ कर दी गई।

परेशान ग्रामीणों ने दी पलायन की चेतावनी

ग्रामीणों का कहना है उन्होंने गांव में विकास कार्यों की शिकायत बागपत जिलाधिकारी से लेकर मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री तक की है, लेकिन योगी राज में भी इन शिकायतों पर कोई सुनवाई नहीं हो रही। इसको लेकर ग्रामीण धरने पर बैठ गये है। उन्होंने बताया कि इस सबंध में प्रशासन से परेशान होकर गांव से 140 परिवारों ने पलायन की चेतावनी दी है। और 48 घंटे के अंदर गांव छोड़कर चले जाने के लिये कहा है। ग्रमीणों का कहना है कि ग्रामीणों की शिकायत पर कोई निष्पक्ष कार्रवाई नहीं की। इसी से परेशान होरक ग्रामीणों ने गांव छोडऩा का मन बना लिया है। साथ ही प्रशासन से मामले की निष्पक्ष कार्रवाई करने की मांग की है।

बड़ी खबरें

View All

बागपत

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग