
बागपत। जिले में डॉक्टर की लापरवाही के चलते एक महिला की मौत का आरोप लगा हैै । महिला का जिला अस्पताल में करीब छह माह पूर्व पथरी का ऑपरेशन किया गया था। आरोप है कि ऑपरेशन के बाद डॉक्टर ने बैंडेज महिला के पेट में छोड़ दिया। आपरेशन के बाद पेट का दर्द बंद न होने पर जिला अस्पताल से उसे दिल्ली के लिए रेफर कर दिया गया था। इसके बाद परिजनों ने महिला को दिल्ली के हिंदूराव अस्पताल में भर्ती कराया था। जहां पर दोबारा ऑपरेशन कर डाक्टर महिला के पेट से बैंडेज तो निकाल दी, लेकिन डॉक्टर महिला को नहीं बचा सके।
छह माह पूर्व अस्पताल में कराया गया था भर्ती
बागपत नगर के मौहल्ला मल्लहान निवासी कोशिद की पत्नी निशा बेगम को पेट दर्द के चलते करीब छह माह पूर्व जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जांच के बाद डॉक्टरों ने महिला के पेट में पथरी बताया और पथरी निकालने के लिए उसका ऑपरेशन किया गया था। ऑपरेशन के तीन दिन बाद महिला को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। इसके बाद महिला के परिजन उसे घर ले आए, लेकिन ऑपरेशन के बाद भी महिला के पेट का दर्द बंद नहीं हुआ। इसके बाद परिजन फिर उसे अस्पताल ले गये और डॉक्टरों ने उसे भर्ती कर लिया। आरोप है कि डॉक्टरों ने उसे दवा देना शुरू कर दिया और कहा कि दवाओं से दर्द बंद हो जाएगा। परिजनों का आरोप महिला के पेट का दर्द बंद नहीं हुआ,तो उसे तीसरी बार वह अस्पताल में भर्ती कराने गये। लेकिन पिछले पांच माह डॉक्टर उन्हें दवा देकर टकराते रहे।
हालत में नहीं हुआ सुधार तो दिल्ली किया रेफर
परिजनों के अनुसार जब बेगम को आराम नहीं हुआ तो डॉक्टरों ने उसे दिल्ली के लिए रेफर कर दिया। इसके बाद परिजन गत 15 अक्टूबर को महिला को लेकर दिल्ली के हिंदूराव अस्पताल पहुंचे। जहां पर डॉक्टरों ने करीब उसे अपनी निगरानी में रखा। महिला के कई टेस्ट कराये। जांच के बाद पता चला कि महिला के पेट में कोई गांठ है। जिसके चलते उसके पेट में इंफेक्शन हो गया है। इसके बाद डॉक्टर ने गत 30 अक्टूबर को महिला का दोबारा ऑपरेशन किया तो उसके पेट से बैंडेज (गोज पीस) निकाली। परिजनों का कहना है कि अस्पताल के डॉक्टर के अनुसार पेट से गोज पीस निकाले जाने के बाद भी महिला की हालत नाजुक बनीं हुई थी। इस लिए महिला को अस्पताल में आईसीयू में रखा गया था। अस्पताल में उपचार के दौरान रविवार को देर रात महिला की अस्पताल में मौत हो गई। पीएम के बाद परिजनों ने महिला को सुपुर्द ए खाक कर दिया है।
परिजनों ने पुलिस से की जिला अस्पताल के डॉक्टरों की शिकायत
परिजनों के अनुसार इस मामले उन्होंने मामले की शिकायत दिल्ली पुलिस से की है। इसमें मृतका के पेट से निकले गोज पीस दिल्ली पुलिस के पास हैं। इसी के आधार पर दिल्ली में ही मृतका का पीएम कराया गया था। मृतका के पति का कहना कि अभी तक तो वह अपनी पत्नी को देखरेख व बच्चों को संभालने में लगा था। अब इस संबध में वह पुलिस में डॉक्टर के विरूद्ध शिकायत करेंगे। मामले को लेकर सीएमएस बीएल एस कुशवाह का कहना है कि यह मामला उनके संज्ञान में नहीं है। इस मामले की जांच कराई जाएगी। यदि डॉक्टर की किसी भी प्रकार की लापरवाही उजागर हुई तो उनके विरूद्ध कार्रवाई की संस्तुति की जाएगी।
Published on:
12 Nov 2019 08:12 pm
बड़ी खबरें
View Allबागपत
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
