
बागपत. बागपत के एक गांव में खोलते गन्ना कोल्हू की कढ़ाई में गिरने से एक महिला की मौत हो गई। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस कोल्हू मालिक के खिलाफ लापरवाही का मुकदमा दर्ज करने की बात कह रही है।
दरअसल, यह घटना बालैनी थाना क्षेत्र के रोशनगढ़ गांव की है। गांव निवासी मोनू पुत्र मोहर सिंह ने कुछ समय पूर्व ही बिहार की रहने वाली ललिता से शादी की थी। उसके एक बच्चा भी है। मोनू अपनी पत्नी और बच्चे के साथ गांव में ही रहता था। शनिवार देर रात ललिता पड़ोसी गांव दौलतपुर के बाहरी ओर गन्ना कोल्हू के कढ़ाए में रहस्यमय ढंग से गिर गई। खोलते रस में गिरने से वह बुरी तरह झुलस गई और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही एएसपी अनिल सिंह, सीओ दिलीप सिंह और बालैनी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच पड़ताल की।
एएसपी अनिल कुमार का कहना है कि महिला की दिमागी हालत ठीक नहीं थी। महिला देर रात घर से निकलकर कोल्हू पर पहुंच गई। जहां महिला खुद ही कढ़ाए में कूद गई, जिससे उसकी मौत हो गई। महिला पूर्व में भी कई बार घर से निकल चुकी थी। इस मामले में महिला के ससुरालियों ने कोई शिकायत नहीं की है। कोल्हू मालिक के खिलाफ लापरवाही का मुकदमा जरूर दर्ज किया जाएगा।
Published on:
09 Dec 2019 10:06 am
बड़ी खबरें
View Allबागपत
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
