6 दिसंबर 2025,

शनिवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Bagru Chunav Results 2023: बगरू विधानसभा सीट से भाजपा के कैलाश वर्मा की जीत तय, इतने हजार वोटों से चल रहे हैं आगे

Bagru Chunav Results 2023: राजस्थान में भारतीय जनता पार्टी को स्पष्ट बहुमत मिल चुका है। जयपुर की बगरू विधानसभा सीट की बात करें तो यहां से भाजपा के कैलाश चंद वर्मा की जीत गए हैं।

less than 1 minute read
Google source verification

बगरू

image

Rakesh Mishra

Dec 03, 2023

bagru_chunav_results_2023.jpg

Bagru Chunav Results 2023: राजस्थान में भारतीय जनता पार्टी को स्पष्ट बहुमत मिल चुका है। वहीं जयपुर की बगरू विधानसभा सीट की बात करें तो यहां से भाजपा के कैलाश चंद वर्मा (Kailash chand Verma) की जीत गए हैं। उनका मुकाबला कांग्रेस से मौजूदा विधायक गंगादेवी वर्मा से था। कैलाश चंद वर्मा को कुल 145170 वोट मिले। उन्होंने ये चुनाव 45250 वोटों से जीता। वहीं कांग्रेसी उम्मीदवार गंगादेवी को 99920 वोट मिले।


बगरू विधानसभा क्षेत्र में कुल 305 बूथों पर सबसे अधिक मतदान बूथ 86 अभयपुरा में 93.84 प्रतिशत मतदान हुआ है। वही सबसे कम मतदान बूथ 285 मॉडल टाउन जगतपुरा में 45.53 प्रतिशत मतदान हुआ है। बगरू विधानसभा क्षेत्र में पिछली बार 2018 में कुल मतदान 72.38 प्रतिशत हुआ था इस बार 72.07 हुआ है। इस बार पिछले की तुलना में .031 मतदान प्रतिशत कम हुआ है। वहीं गत 2008 में परिसीमन के बाद बगरू विधानसभा क्षेत्र में यह आरक्षित सीट कांग्रेस की झोली में गई थी, इसके बाद 2013 में भाजपा की झोली में गई। 2018 में दूसरी बार कांग्रेस की झोली में यह सीट गई।

पिछले हुए तीन चुनाव में हार जीत का अंतर
2008 में कांग्रेस की गंगा देवी को 57036 मत मिले थे। वहीं भाजपा के रक्षपाल कुलदीप को 53319 मत मिले थे। जीत का अंतर 3517 रहा था। इसके बाद में 2013 में भाजपा के कैलाश वर्मा को 1,00947 मत मिले थे। वहीं कांग्रेस के प्रहलाद रघु को 54591 मत मिले थे और जीत का अंतर 46356 रहा था। 2018 में कांग्रेस की गंगा देवी को 96635 मत मिले थे। वहीं भाजपा के कैलाश वर्मा को 91292 मत मिले थे और जीत का अंतर 5343 रहा था।

ये भी पढ़ें- Jodhpur District Assembly live Result: जोधपुर जिले में कांग्रेस को लगा बड़ा झटका, 10 में से 8 सीटों पर भाजपा आगे