17 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

गुजरात में गौ हत्या पर सरकार हुई सख्त, गुनहगारों को मिलेगी उम्रकैद की सजा

प्रवधान के बाद अगर कोई व्यक्ति गोमांस के साथ पकड़ा गया, तो उसे सात वर्ष से लेकर 10 वर्षों की सजा हो सकती है।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बगरू

•

image

Punit Kumar

•

Updated: 31 Mar 2017, 6:39 PM IST

Cow protection

Cow protection

गुरजत सरकार ने गौहत्या के मामले में आजीवन कारावास की सजा का प्रवधान किया है। शुक्रवार को गौ संरक्षण अधिनियम में संशोधन करते हुए इसे और सख्त बनाने के तहत गौ हत्या करने वालों को उम्र कैद की सजा दी जाएगी।

प्रदेश विधानसभा ने गुजरात पशु संरक्षण अधिनियम 1954 में संशोधन करते हुए गोहत्या करने वालों को अधिकतम सजा के रूप में आजीवन कारावास तथा पांच लाख रुपये जुर्माने की सजा का प्रावधान किया है। इस अधिनियम के साथ ही, राज्य में गोहत्या एक गैर-जमानती अपराध हो गया है।

इस प्रवधान के बाद अगर कोई व्यक्ति गोमांस के साथ पकड़ा गया, तो उसे सात वर्ष से लेकर 10 वर्षों की सजा हो सकती है। नए कानून के मुताबिक, यहां तक कि जिन्हें परमिट मिला हुआ हो, उन्हें भी रात में कोई भी मांस ले जाने की अनुमति नहीं होगी।

गौरतलब है कि साल 2011 में गुजरात में गाय की हत्या और ट्रांसपोर्टेशन पर रोक लगा दी गई थी। उस समय गुजराज में नरेंद्र मोदी की सरकार थी। तो वहीं गुजरात के सीएम विजय रूपानी पिछले कई दिनों से गौ रक्षा के लिए सख्त कानून लाने की बात कर रहे थे। जहां उन्होंने कहा था कि भाजपा गाय की रक्षा के लिए वचनबद्ध है।