
Bahraich news
बहराइच. समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने रविवार को भाजपा पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने दिल्ली चुनाव में भाजपा की करारी हार का दावा किया। साथ ही कहा कि यूपी में टेंपोरेरी मुख्यमंत्री, चीफ सेक्रेटरी व डीजीपी हैं। वह रविवार को बहराइच में पयागपुर के राजा सर्वेंद्र विक्रम सिंह के आवास पर आयोजित आशीर्वाद समारोह कार्यक्रम में आए थे। इस दौरान उन्होंने मीडिया से मुखातिब होते हुए भाजपा का पूरा नाम बड़ी झूठी पार्टी बताया। साथ ही चाचा शिवपाल सिंह यादव से गठबंधन के सवाल पर भी जवाब दिया।
उन्होंने कानून व्यवस्था पर तीखा प्रहार करते हुए कहा कि प्रदेश में कोई मुख्यमंत्री नहीं, बल्कि तमाम लोग मिलकर सरकार चला रहे हैं। यूपी में टेंपोरेरी चीफ सेक्रेटरी व डीजीपी हैं। भाजपा के 300 विधायक नाराज चल रहे हैं। ऐसे में सोच लिजिए कि कैसी चल रही है यह सरकार यह पूछे जाने पर कि क्या यह 300 विधायक सपा में आएंगे। तो उन्होंने हंसकर कहा कि सब को कैसे ले पाएंगे। हमारी विधायकों का क्या होगा जो जीतने वाले हैं। यूपी की कानून व्यवस्था पर अखिलेश यादव बोले कि इससे खराब कानून व्यवस्था हो ही नहीं सकती। अपराधी खुलेआम घूम रहे हैं। इस प्रदेश में बेटियों के साथ होने वाली घटनाओं की कल्पना नहीं कर सकते।
अकेले लड़ेंगे 2022 चुनाव-
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने 2022 चुनाव में गठबंधन के सवाल पर कहा कि वह अकेले ही चुनाव लड़ेगें। किसी से भी गठबंधन नहीं करेंगे। प्रदेश में शिवपाल यादव के साथ संबंधों को लेकर एवं गठबंधन किए जाने के सवाल को उन्होंने हंसकर टाल दिया और कहा कि उनके बहुत सारे चाचा हैं।
केजरीवाल की बनेगी सरकार-
इससे पहले बाराबंकी पहुंचे अखिलेश यादव ने दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर कहाकि दिल्ली ने भाजपा की नफरत भरी राजनीति को नकार दिया है। कई राज्यों में मुंह की खा चुकी भाजपा दिल्ली के चुनाव में खाता भी नहीं खोल पाएगी और आम आदमी पार्टी के अरविंद केजरीवाल की एक बार फिर से मुख्यमंत्री के तौर पर ताजपोशी होगी।
Published on:
09 Feb 2020 06:23 pm
बड़ी खबरें
View Allबहराइच
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
