
अस्पताल में भर्ती घायल शिक्षिकाएं
Bahraich accident: लखनऊ से एक कार पर सवार होकर पांच शिक्षिकाएं बहराइच जिले के जरवल विकासखंड के विभिन्न स्कूलों में पढ़ने आ रही थी। स्टेशन मोड़ के पास विपरीत दिशा से आ रही कार ने जोरदार टक्कर मार दी। जिससे पांच शिक्षिकाएं घायल हो गई हैं। जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
Bahraich accident: लखनऊ के विभिन्न क्षेत्र की रहने वाली शिक्षिकाएं शनिवार को बहराइच के जरवल क्षेत्र के विद्यालय में पढ़ाने आ रही थी। सभी शिक्षिकाएं परिषदीय स्कूल में तैनात हैं। जैसे उनकी कार जरवल रोड थाना क्षेत्र के लखनऊ- बहराइच हाईवे स्टेशन मोड़ के पास पहुंची थी। विपरीत दिशा से आ रही कार ने उनकी कार में जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में अंजनी श्रीवास्तव 35 वर्ष, समसा कमर 40 वर्ष, तूलिका श्रीवास्तव, सीमा तिवारी, अमृता घायल हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी घायल शिक्षकों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। इसकी जानकारी होते ही बेसिक शिक्षा अधिकारी खंड शिक्षा अधिकारी और तमाम शिक्षक अस्पताल पहुंचकर घायल का हाल-चाल लिया।
Published on:
26 Oct 2024 05:40 pm
बड़ी खबरें
View Allबहराइच
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
