16 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Bahraich: दीवार गिरने से भाई-बहन मलबे में दबे, भाई की मौत बहन घायल, परिजनों में मचा कोहराम

Bahraich News: बहराइच में दीवार गिरने से सगे भाई बहन मलबे में दब गए। आसपास के लोगों की सहयोग से मलबा हटाकर दोनों को अस्पताल पहुंचाया गया। जहां पर डॉक्टरों ने भाई को मृत्यु घोषित कर दिया। जबकि बहन का गंभीर हालात में इलाज चल रहा है।

less than 1 minute read
Google source verification
Bahraich

दीवार गिरने के बाद पड़ा मलबा

Bahraich News: बहराइच जिले में शनिवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया। टैंक की दीवार गिरने से भाई-बहन मलबे में दब गए। आसपास के लोगों की मदद से तत्काल मलबे को हटाकर दोनों को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। जहां पर डॉक्टर ने भाई को मृत घोषित कर दिया। जबकि गंभीर अवस्था में बहन का इलाज चल रहा है। इस घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं पूरे गांव में मातम का माहौल है। एक झटके में एक हंसता खेलता परिवार तबाह हो गया।

Bahraich News: बहराइच जिले के बौंडी थाना के गांव शंकरपुर बभनौटी के रहने वाले सहज राम यादव शौचालय का टैंक निर्माण करवा रहे हैं। इसके लिए उन्होंने हौज की खुदाई करवाई है। शनिवार सुबह हौज के गड्ढे में गांव की रहने वाले काजल (9) और भाई अनुराग (7) पुत्र राजेश यादव अन्य बच्चों के साथ खेल रहे थे। इसी दौरान दीवार बच्चों पर गिर गई। अन्य बच्चे मौके से भाग गए। जबकि काजल और अनुराग मलबे में दब गए। दोनों को बाहर निकाला गया। इसके बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां पर डॉक्टर ने अनुराग को मृत घोषित कर दिया। जिस पर पुलिस ने बालक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं घायल बालिका का इलाज चल रहा है।

यह भी पढ़ें: Gonda: सिद्धार्थ नगर से चुराई फॉर्च्यूनर गोंडा में बरामद, बैरियर तोड़ पुलिस को घायल कर चोर फरार

थानाध्यक्ष बोले- दीवार गिरने से हुआ हादसा

थानाध्यक्ष सूरज राणा ने बताया कि दीवार गिरने से हादसा हुआ है। तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। इलाज के लिए पीएचसी में भर्ती कराया गया। जहां बालक को डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। शव को कब्जे में लेकर पंचनामा के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।