
घटनास्थल पर पहुंचे एसपी फोटो सोर्स IANS
बहराइच में रविवार देर रात एक भीषण सड़क हादसे ने चार परिवारों की खुशियां छीन लीं। नानपारा-बहराइच हाईवे पर मटेरा इलाके में तेज रफ्तार कार सामने चल रही कंबाइन मशीन से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे में चार लोगों की मौके पर मौत हो गई। जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हैं। अस्पताल में जिंदगी की जंग लड़ रहे हैं।
बहराइच के नानपारा-बहराइच हाईवे पर रविवार रात हुए दर्दनाक सड़क हादसे से पूरे इलाके में शोक का माहौल है। मटेरा थाना क्षेत्र के धनौली मोड़ के पास करीब साढ़े 11 बजे एक टाटा पंच कार की सामने चल रही कंबाइन मशीन से आमने-सामने की जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसा इतना भयावह था कि कार के अगले हिस्से के परखच्चे उड़ गए और उसमें बैठे लोग अंदर ही फंस गए। बताया जा रहा है कि कार में कुल छह लोग सवार थे। जो नानपारा से बहराइच की ओर जा रहे थे। हादसे के तुरंत बाद हाईवे पर चीख-पुकार मच गई। आसपास मौजूद लोग मौके पर दौड़े और पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस और राहत टीम मौके पर पहुंची। और काफी मशक्कत के बाद घायलों और शवों को बाहर निकाला गया।
इस हादसे में अश्वनी कुमार, अल्ताफ अहमद, अनिल कुमार और महेंद्र पाल की मौके पर ही मौत हो गई। सभी मृतक बहराइच जिले के अलग-अलग गांवों के रहने वाले बताए जा रहे हैं। वहीं दो अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हैं। जिन्हें पहले जिला अस्पताल ले जाया गया। बाद में हालत नाजुक होने पर मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया।
घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस अधीक्षक विश्वजीत श्रीवास्तव और ग्रामीण एसपी डीपी तिवारी भी मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने घटनास्थल का जायजा लिया। हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
रात में हुए इस हादसे के बाद कुछ देर तक हाईवे पर यातायात भी प्रभावित रहा। बाद में क्रेन की मदद से क्षतिग्रस्त कार और कंबाइन मशीन को सड़क से हटवाकर रास्ता बहाल कराया गया। हादसे की खबर मिलते ही मृतकों के परिवारों में कोहराम मच गया।
Updated on:
18 May 2026 08:24 am
Published on:
18 May 2026 08:16 am
बड़ी खबरें
View Allबहराइच
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
