16 मई 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

आम तोड़ने गई कक्षा तीन की छात्रा का झाड़ियों में मिली नग्न लाश, मुंह में ठूंसा था कपड़ा, गांव में फैली सनसनी

Bahraich Girl Murder: बहराइच में आम तोड़ने गई कक्षा तीन की छात्रा का शव मक्के के खेत की झाड़ियों में नग्न अवस्था में मिलने से सनसनी फैल गई। बच्ची के मुंह में कपड़ा ठूंसा मिला। पुलिस दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका के तहत जांच कर रही है। घटना के बाद गांव में तनाव है। जिसके कारण गांव में पुलिस बल तैनात किया गया है।

2 min read
Google source verification
सांकेतिक तस्वीर फोटो जेनरेट AI

सांकेतिक तस्वीर फोटो जेनरेट AI

बहराइच में आम तोड़ने गई एक मासूम छात्रा की संदिग्ध हालात में मौत से इलाके में हड़कंप मच गया है। शुक्रवार सुबह घर से निकली बच्ची का शव शनिवार को मक्के के खेत की झाड़ियों में मिला। शव की हालत देखकर ग्रामीणों में गुस्सा फैल गया। बच्ची के मुंह में कपड़ा ठूंसा था। शरीर पर कपड़े नहीं थे। पुलिस दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका को लेकर जांच कर रही है।

बहराइच जिले के एक गांव में उस समय सनसनी फैल गई। जब कई घंटे से लापता चल रही एक छात्रा का शव शनिवार सुबह मक्के के खेत में पड़ा मिला। शव मिलने की खबर फैलते ही मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई। बच्ची की हालत देखकर गांव वालों में डर और आक्रोश दोनों फैल गए। जानकारी के मुताबिक छात्रा प्राथमिक विद्यालय में कक्षा तीन की पढ़ाई करती थी। शुक्रवार सुबह वह घर से बाग में आम लाने की बात कहकर निकली थी। काफी देर तक वापस न लौटने पर परिवार वालों ने उसकी तलाश शुरू की। रिश्तेदारों और गांव वालों ने आसपास के खेतों और बागों में खोजबीन की, लेकिन उसका कोई पता नहीं चल सका।

शाम को गायब हुई मासूम का सुबह झाड़ियां में मिली नग्न लास

शाम तक बच्ची के नहीं मिलने पर परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। इसके बाद पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर तलाश शुरू कर दी। गांव के लोग भी पूरी रात बच्ची को खोजते रहे। शनिवार सुबह गांव से कुछ दूरी पर स्थित मक्के के खेत में झाड़ियों के बीच बच्ची का शव पड़ा मिला। शव की हालत देखकर लोगों के होश उड़ गए। बच्ची के मुंह में कपड़ा ठूंसा हुआ था और शरीर पर कपड़े नहीं थे। आशंका जताई जा रही है कि उसके साथ गलत काम करने के बाद हत्या की गई है।

घटनास्थल पर पहुंचे पुलिस के अधिकारी, गांव में तैनात की गई पुलिस

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस के बड़े अधिकारी मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने इलाके को घेरकर जांच शुरू की। फॉरेंसिक टीम ने भी घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत की असली वजह साफ हो सकेगी। घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल बना हुआ है। एहतियात के तौर पर पुलिस बल तैनात किया गया है।

बड़ी खबरें

View All

बहराइच

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग