17 मई 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बहराइच में दिनदहाड़े नकाबपोश लोगों ने बाइक सवार युवक को मारी गोली, दूसरे को पीट कर किया घायल, इलाके में फैली दहशत

Bahraich crime News: बहराइच के कोतवाली देहात क्षेत्र में दिनदहाड़े नकाबपोश बदमाशों ने बाइक सवार दो युवकों पर हमला कर दिया। हमलावरों ने पहले मारपीट की। फिर उत्कर्ष नाम के युवक को गोली मार दी। दूसरे युवक को गंभीर रूप से घायल कर दिया। घटना के बाद इलाके में दहशत फैल गई है।

2 min read
Google source verification
घटना की जानकारी लेती पुलिस फोटो सोर्स विभाग

घटना की जानकारी लेती पुलिस फोटो सोर्स विभाग

बहराइच जिले में अपराधियों के बढ़ते हौसलों ने लोगों की चिंता बढ़ा दी है। कोतवाली देहात क्षेत्र में मरी माता मंदिर के पास दिनदहाड़े बदमाशों ने बाइक सवार दो युवकों पर हमला कर दिया। हमलावरों ने पहले मारपीट की। फिर एक युवक को गोली मार दी। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। घायल युवकों को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। जबकि पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है।

बहराइच जिले के कोतवाली देहात इलाके में रविवार को उस समय हड़कंप मच गया। जब मारी माता मंदिर के पास बदमाशों ने खुलेआम फायरिंग कर दी। घटना दिन के समय हुई। जिससे आसपास मौजूद लोगों में डर और भगदड़ जैसी स्थिति बन गई। जानकारी के अनुसार, बाइक पर सवार दो युवक किसी काम से जा रहे थे। तभी दो चारपहिया वाहनों में आए कुछ लोगों ने उनकी बाइक रोक ली। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, बदमाश पहले युवकों से बहस करने लगे। फिर अचानक लाठी-डंडों से हमला शुरू कर दिया।

उत्कर्ष को मारी गोली, साथी को पीट-पीट कर किया घायल

इसी दौरान हमलावरों ने दरगाह थाना क्षेत्र के सलारगंज के रहने वाले उत्कर्ष पर गोली चला दी। गोली लगते ही वह गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़ा। उसके साथ मौजूद नीरज, जो सीतापुर का रहने वाला बताया जा रहा है। उसके सिर पर भी हमला किया गया। जिससे उसे गंभीर चोटें आईं। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। आसपास मौजूद लोग तुरंत मदद के लिए पहुंचे। दोनों घायलों को इलाज के लिए बहराइच मेडिकल कॉलेज पहुंचाया गया। डॉक्टरों की निगरानी में दोनों का इलाज जारी है।

पुलिस बोली- हमलावरों को जल्द किया जाएगा गिरफ्तार

दिनदहाड़े हुई इस वारदात ने जिले की कानून-व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि अपराधियों में पुलिस का डर खत्म होता जा रहा है। व्यस्त इलाके में इस तरह की घटना से लोग खुद को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। पुलिस का कहना है कि हमलावरों की पहचान कर जल्द गिरफ्तारी की जाएगी। फिलहाल पूरे मामले की जांच जारी है।

बड़ी खबरें

View All

बहराइच

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग