
विवेक मौर्य
Bahraich Dream11 winner: वर्तमान समय में इंडियन प्रीमियर लीग टूर्नामेंट चल रहा है। इन टूर्नामेंट के सहारे बहराइच के पयागपुर के गोपारा गांव का रहने वाला विवेक मौर्य की किस्मत ने कमाल कर दिया। दरअसल बुधवार को आईपीएल 2025 में my 11 circle टीम में 49 लगा दिया। विवेक मौर्य को सही टीम चुनने पर तीन करोड़ रूपये और एक थार के लिए चुना गया है। इसको लेकर जहां परिवार में खुशी का माहौल है। वही वह सोशल मीडिया पर छा गया है।
Bahraich Dream11 winner: यूपी के बहराइच जिले में विवेक मौर्या नाम के लड़के ने Dream 11 पर तीन करोड़ रुपये जीत लिए है। साथ ही एक थार गाड़ी भी जीता है। विवेक ने Drea 11 पर केवल 49 रुपये लगाए थे। यह उसके किस्मत का कमाल है।
बहराइच जिले के पयागपुर थाना क्षेत्र के गांव गोपारा के रहने वाले विवेक ने ड्रीम 11 पर 49 रुपये लगाकर एक टीम अपनी तैयार की थी। जो कि नंबर वन बन गई। विवेक ने हाल ही 12वीं की परीक्षा दी है। विवेक के इतने रुपये जीतने से परिवार में खुशी की लहर है। उनके पिता कृष्ण देव मौर्य एक शराब की दुकान पर मुनीम थे। जबकि विवेक का भाई पयागपुर नगर पंचायत के भूपगंज बाजार में आइसक्रीम की दुकान का संचालन करते हैं। जिसमें अब पिता भी लग गए हैं। विवेक कि इस जीत के लिए गांव के साथ पूरे जिले में चर्चा का विषय है। सोशल मीडिया से लेकर मीडिया तक विवेक मौर्य ट्रेंड कर रहे हैं।
Published on:
04 Apr 2025 06:29 pm
बड़ी खबरें
View Allबहराइच
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
