Bahraich Encounter: उत्तर प्रदेश के बहराइच में आरोपी सरफराज और तालीम के एनकाउंटर को लेकर विपक्ष योगी सरकार पर हमलावर है। सपा और कांग्रेस ने कहा कि सरकार अपनी कमियों को छुपाने के लिए एनकाउंटर कर रही है। वहीं उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री ओपी राजभर ने पटलवार किया है। उन्होंने कहा कि जब पुलिस किसी को गिरफ्तार करने जाती है और उन पर गोलियां चलती हैं तो क्या पुलिस उन्हें माला पहनाएगी या उन पर फूल बरसाएगी? पुलिस का काम अपराधियों को जिंदा या मुर्दा पकड़ना है। अपराध अगर किया है तो जमीन के अंदर रहना पड़ेगा या जेल में प्रदेश में व्यवस्था रहनी चाहिए।