10 मार्च 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Bahraich News: महिला को सांड ने पटक कर मार डाला, छुट्टा जानवर बन रहे इंसानों की जान का खतरा

Bahraich News: मॉर्निंग वॉक के लिए निकली महिला को सांड ने पटक कर मार डाला। जंगली जानवरों के साथ अब छुट्टा जानवर भी इंसानों की जान का दुश्मन बन रहे हैं।

less than 1 minute read
Google source verification
Bahraich News

मृतक महिला की फाइल फोटो

Bahraich News: मॉर्निंग वॉक के लिए निकली महिला को सांड ने पटक कर मार डाला। आसपास के लोगों ने लाठी डंडे लेकर किसी तरह महिला को छुड़ाया। परिवार को सूचना दी। कुछ देर बाद परिजन मौके पर पहुंच गए। महिला को तत्काल अस्पताल ले जाया गया। जहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत्यु घोषित कर दिया।

Bahraich News: बहराइच जिले की खैरी घाट थाना के गांव बहोरिकपुर के इमामगंज की रहने वाली कुसमा देवी मंगलवार की सुबह घर से मॉर्निंग वॉक के लिए निकली थी। वह क्षेत्र की इमामगंज मार्ग पर टहल रही थी। इसी बीच अचानक पीछे से एक सांड आ गया। उसने महिला पर हमला कर दिया। जब तक महिला कुछ समझ पाती तब तक सांड ने सींग में बझाकर सड़क पर पटक दिया। वह ताबड़तोड़ हमला करता रहा। आसपास के लोगों ने देखा तो लाठी डंडा लेकर दौड़ पड़े। किसी तरह सांड को भगाया गया। सूचना पाकर परिजन भी मौके पर पहुंच गए। तत्काल उसे नानपारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। जहां पर डॉक्टरों ने महिला को मृत घोषित कर दिया। अस्पताल प्रशासन की सूचना पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना के बाद से महिला के बेटी और बेटे का रो रो कर बुरा हाल है। छुट्टा जानवर अब इंसानों की जान का खतरा बनते जा रहे हैं।