12 दिसंबर 2025,

शुक्रवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Bahraich News: घर के बाहर सो रहे व्यक्ति की ईट से कूच कर हत्या, परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल

Bahraich News: बहराइच जिले में धनतेरस और दीपावली की खुशी एक परिवार के लिए गम में बदल गई। घर के बाहर सो रहे व्यक्ति की ईट से कूच कर हत्या कर दी गई। परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।

less than 1 minute read
Google source verification
Bahraich News

रोते- बिलखते परिजन

Bahraich News: बहराइच जिले के एक गांव में घर के बाहर सो रहे एक व्यक्ति की रिश्ते में उसके भाई ने पीट-पीट कर हत्या कर दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पूरे घटनाक्रम का जांच कर रही है।

Bahraich News: बहराइच जिले के रानीपुर थाना के गांव गुदुवापुर के रहने वाले कृपाराम 58 वर्ष मंगलवार की रात अपने घर के बाहर सो रहे थे। आधी रात को रिश्ते के भाई लवकुश और अन्य लोग मौके पर पहुंच गए आरोप है कि सभी लोगों कृपाराम को गाली गलौज देने लगे। जिसका उन्होंने विरोध किया। तो पिटाई शुरू कर दी। बचाने दौड़े बेटी- बेटे और पत्नी को भी पीटा। बेटे लवकुश ने बताया कि गाली गलौज देने के बाद सभी लोगों ने मेरे पिता पर ईट से हमला कर दिया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। अर्ध बेहोशी की हालत में उन्हें प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर आए। जहां पर उनकी मौत हो गई। कृपाराम की मौत से पूरे परिवार में कोहराम मच गया। पत्नी बेटे और बेटियों का रो-रो कर बुरा हाल है।

यह भी पढ़ें:Bahraich News: बहराइच एसपी की बड़ी कार्रवाई, 29 पुलिस कर्मियों को किया लाइन हाजिर, विभाग में मचा हड़कंप

थानाध्यक्ष बोले- केस दर्ज कर जांच की जा रही

हत्या के मामले में थानाध्यक्ष रानीपुर ने बताया कि पहले मारपीट की धाराओं में केस दर्ज किया गया था। उसके बाद गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। शव को पंचनामा के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। आरोपियों की तलाश की जा रही है। दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।


बड़ी खबरें

View All

बहराइच

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग