Bahraich News: देवीपाटन मंडल की एंटी करप्शन टीम ने बहराइच जिले के सिंचाई विभाग में तैनात एक कनिष्ठ सहायक को 27 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। जिससे विभाग में हड़कंप मच गया है। आरोपी बाबू सेवानिवृत सींचपाल से पेंशन और ग्रेच्युटी भुगतान के लिए रिश्वत मांग रहा था। जिसकी शिकायत पीड़ित ने एंटी करप्शन टीम से किया था।