
बकरी चोरों के साथ पुलिस टीम बरामद स्कॉर्पियो गाड़ी और दो बाइक
Bahraich News: बहराइच जिले की पयागपुर पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। गांव- गांव घूम कर स्कॉर्पियो गाड़ी से बकरी चोरी करने वाले चार लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस की पूछताछ में आरोपियों ने बकरी चोरी करने की बात को स्वीकार किया है। पकड़े गए चोरों की निशानदेही पर दो बाइक भी बरामद हुई है। पुलिस ने सभी के खिलाफ केस दर्ज कर जेल भेज दिया है।
Bahraich News: बहराइच जिले के पयागपुर थाना क्षेत्र के कई गांव से लगातार बकरियों की चोरी हो रही थी। जिससे बकरी पालक किसान काफी परेशान थे। मंगलवार की आधी रात पुलिस टीम क्षेत्र में गश्त कर रही थी। थाना क्षेत्र के नौवा गांव तिराहा के पास पुलिस टीम मौजूद थी। सामने से आ रहे स्कॉर्पियो वाहन को पुलिस ने रोक कर चेक करने लगी। तो उसमें चार बकरियां मिली। पुलिस ने जब उनसे पूछताछ किया तो उन लोगों ने बताया कि वह लोग क्षेत्र में घूम-घूम कर बकरियों की चोरी करते हैं। पुलिस ने स्कॉर्पियो वाहन में चोरी की चार बकरियों के साथ चार लोगों को गिरफ्तार किया है उनकी निशान देही पर चोरी की दो बाइक भी बरामद की है। पकड़े गए चार चोरों में गोंडा जिले के कोतवाली देहात के गांव जमादार के रहने वाले सुभान पुत्र शेर अली, कोतवाली नगर के नेवतियान के सलमान पुत्र सलीम, आरिफ पुत्र सलीम और जिले के दरगाह थाना क्षेत्र के मोहमदा ओवरब्रिज निवासी अब्दुल अजीज उर्फ शेरू पुत्र मोहम्मद रफीक के खिलाफ केस दर्ज कर जेल भेज दिया गया है। इनकी निशानदेही पर चोरी में प्रयुक्त दो बाइक भी बरामद की। थानाध्यक्ष करुणाकर पांडेय ने बताया कि स्कॉर्पियो वाहन और दो बाइक को सीज कर दिया गया है।
गोंडा जिले के कोतवाली देहात के सुभान पुत्र शेर अली, कोतवाली नगर के नेवतियान सलमान पुत्र सलीम, आरिफ पुत्र सलीम और जिले के दरगाह थाना क्षेत्र के मोहमदा ओवरब्रिज के अब्दुल अजीज उर्फ शेरू पुत्र मोहम्मद रफीक के खिलाफ केस दर्ज कर जेल भेज दिया गया है। इनकी निशानदेही पर चोरी में प्रयुक्त दो बाइक भी बरामद की। थाना ने बताया कि स्कॉर्पियो वाहन और दो बाइक को सीज कर दिया गया है।
इस संबंध में पयागपुर थाने के प्रभारी निरीक्षक करुणाकर पांडेय ने बताया कि मंगलवार रात 12 बजे नौवा गांव तिराहा के पास से उप निरीक्षक नितिन उपाध्याय, धात्री शंकर सहाय सिंह, मनीष कुमार यादव, रमेश चंद्र, हेड कांस्टेबल रामनाथ यादव, सिपाही राम प्रसाद, आशीष चौहान, अर्पित तिवारी समेत अंकित टीम ने एक स्कॉर्पियो वाहन को रोका जांच की उसमें चार बकरियां बरामद हुई।
Published on:
04 Dec 2024 07:48 pm
बड़ी खबरें
View Allबहराइच
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
