16 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Bahraich: घर में बज रही थी शहनाई, 2 दिन बाद जिस युवक को शादी का जोड़ा पहनना था मौत ने उसे कफन में लपेट दिया

Bahraich News: बहराइच में एक दर्दनाक घटना सामने आई है। युवक के शादी की खुशियों में घर में शहनाई बज रही थी। 2 दिन बाद बरात जानी थी। लेकिन नियत को कुछ और मंजूर था। जिस युवक को शादी का जोड़ा पहनना था। चुपके से आई मौत ने उसे कफन में लपेट दिया। घटना को लेकर हर किसी की आंखें नम हो गई।

2 min read
Google source verification

युवक की मौत के बाद रोते बिलखते परिजन फोटो सोर्स AI

Bahraich News: बहराइच जिले में एक दर्दनाक घटना ने पूरे गांव को रुला दिया। गांव के एक युवक की शादी थी। घर में शादी की खुशियों में शहनाई बज रही थी। मेहमान आ चुके थे। दो दिन बाद बरात जानी थी। दूल्हे के लिए जामा जोड़ा भी आ चुका था। लेकिन नियत को कुछ और मंजूर था। युवक की शादी से 48 घंटे पहले चुपके से आई मौत ने सिर पर शादी का सेहरा बंधने से पहले उसे कफन में लपेट दिया। युवक की मौत के बाद शादी की खुशियां गम में बदल गई। घर में चीख- पुकार मच गई। मां और बाप रोते-रोते बदहवास हो गए। पूरा गांव रोया हर किसी की आंखें नम हो गई।

Bahraich News: बहराइच जिले के बौंडी थाना क्षेत्र के गांव बारह बीघा के रहने वाले ओमकार 25 वर्ष अपने सभी भाइयों में सबसे छोटा था। 7 जून को उसकी बरात जानी थी। घर में शादी की खुशियों में शहनाई बज रही थी। घर पर मेहमान भी आ चुके थे। लेकिन घर में फ्रिज का बोर्ड सही करते समय युवक को करंट लग गया। परिवार के लोग उसे तत्काल बहराइच मेडिकल कॉलेज ले गए। जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। घर पर सूचना पहुंचते ही मां-बाप दहाड़ मार कर रोने लगे। रोते-रोते बदहवास हो गए। इस घटना ने पूरे गांव को झकझोर कर रख दिया है। घर पर शोक संवेदना व्यक्त करने वाले जो भी लोग पहुंचे वह अपने आप को रोक नहीं पाए। उनकी आंखें नम हो गई।

यह भी पढ़ें:Balrampur: सुआंव नदी के सिल्ट की होगी सफाई, नदी के किनारे पड़ने वाले तालाबों के जल संचयन क्षमता में होगी वृद्धि

दो दिन बाद जिसके सिर पर सेहरा बंधना था, मौत ने उसे अपने आगोश में ले लिया

ओमकार मोबाइल रिपेयरिंग की दुकान चलाता था। युवक की मौत के बाद परिजनों का रो-रोकर जहां बुरा हाल है। वहीं पूरे गांव में मातम फैल गया है। बताया जाता है कि ओमकार तीन भाइयों में सबसे छोटा था। भारत सिंह सबसे बड़े, धर्मवीर दूसरे नंबर का है। वह थाना क्षेत्र के राजा रेहुआ के टॉवर चौराहे पर मोबाइल रिपेयरिंग की दुकान चलाता था। घरवालों ने बताया कि दो दिन बाद ओमकार की शादी थी। घर में शादी की तैयारियां चल रही थीं। बरात जाने के लिए कई रिश्तेदार घर आ गए थे। उसकी शादी श्रावस्ती जिले के मल्हीपुर में तय हुई थी। इस घटना के बाद से दो परिवारों में कोहराम मचा हुआ है।