13 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

जब IAS अनुराग तिवारी के घर पहुंची CBI, मर्डर मिस्ट्री में आ गया नया मोड़, पिता ने खोले कई बड़े राज

कई घण्टों तक IAS अनुराग के तीन करीबी दोस्तों से CBI ने पूछताछ की...

2 min read
Google source verification
CBI reached IAS Anurag Tiwari home Kanagopura Bahraich news

जब IAS अनुराग तिवारी के घर पहुंची CBI, मर्डर मिस्ट्री में आ गया नया मोड़, पिता ने खोले कई बड़े राज

बहराइच. करीब 12 महीने पहले लखनऊ के मीराबाई गेस्ट हाऊस के पास संदिग्ध अवस्था मे सड़क किनारे मिली कर्नाटक कैडर के IAS अफसर अनुराग तिवारी की मौत का मामला इतने लंबे अंतराल के बावजूद अभी तलक किसी ठोस नतीजे पर नहीं पहुच पाया है। मृतक अफसर के परिजनों द्वारा की गई मांग पर प्रदेश की योगी सरकार ने इस गंभीर प्रकरण की जांच CBI के हवाले सौंपते हुए इंसाफ का भरोसा जताया था। इसी कड़ी में एक बार फिर आईएएस की मौत की जांच में लगी सीबीआई टीम की एक यूनिट अचानक अनुराग तिवारी के निजी निवास बहराइच के कानूनगोपुरा स्थित पैतृक मकान पर पहुंची। जहां पर टीम के सदस्यों ने कई घण्टों तक गोपनीय तरीके से उनके माता-पिता के साथ ही IAS अनुराग के तीन करीबी दोस्तों से पूछताछ की।

सीबीआई पर लगाए गंभीर आरोप

इस मौके पर मृतक आईएएस के परिजनों ने बेटे की मौत को ह्त्या बताया साथ ही इस ह्त्या में कर्नाटक सरकार के मुख्यमंत्री पर सीधे निशाना साधते हुए सबूतों से छेड़छाड़ करने के संगीन आरोप लगाए। जांच पड़ताल की कार्रवाई करने पहुंची CBI की टीम मीडिया का सामना करने से कतराती नजर आई। लगभग 12 महीनों पहले हुई आईएएस अनुराग तिवारी की मौत का मामले में परिजन लगातार सरकार और जांच एजेंसियों पर लापरवाही बरतने का आरोप लगाते रहे हैं।

सबूत मिटाने की हुई कोशिश

आईएएस के पिता ने बताया कि अनुराग की मौत के बाद कर्णाटक के उनके आवास पर जब वो गए तो वहां देखा कि किसी ने छत की जाली काटकर घर के अंदर से बहुत कुछ निकाला है। उनके पिता ने इसे सबूत मिटाने की मंशा से किया गया काम बताया। उन्होंने कहा कि इस पूरे प्रकरण में कर्णाटक सरकार का रोल पूरी तरह से शक के घेरे में है। उन्होंने ये भी कहा कि पूछताछ करने आई सीबीआई के पास अभी तक इस मामले में कुछ हाथ नहीं लगा है। दोस्तों ने बताया कि उनसे इससे पहले भी पूछताछ हो चुकी है, लेकिन अभी तक जांच एजेंसी के हाथ कुछ लगता हुआ नजर नहीं आ रहा है।

पीएम मोदी से इंसाफ की गुहार

फिलहाल इस मामले को एक साल से ज्यादा का समय बीत चुका है। परिजन आज भी अपने लाल को इन्साफ दिलाने के लिए देश के प्रधानमंत्री से न्याय की गुहार लगा रहे हैं। मृतक आईएएस की मां रो-रोकर पीएम मोदी से अपील कर रही है कि उनके ईमानदार आईएएस बेटे को इन्साफ दिलवाएं। गौरतलब है की 17 मई 2017 को IAS अनुराग तिवारी का शव लखनऊ के हजरतगंज इलाके में एक गेस्ट हाउस के पास सड़क पर पड़ा मिला था। इस मामले की जांच पहले एसआईटी को सौंपी गई थी, लेकिन बाद में इसे सीबीआई के सुपुर्द कर दिया गया था।