
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ फोटो सोर्स बीजेपी के ट्विटर अकाउंट से
CM Yogi: यूपी की बहराइच जिले में अपने एक दिवसीय कार्यक्रम के तहत पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जहां सपा बसपा और कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि बहराइच में महाराजा सुहेलदेव का मेला लगेगा। अब कहीं पर भी किसी विदेशी आक्रांता का महिमा मंडल नहीं होगा। इस दौरान मुख्यमंत्री ने 1243 करोड़ की 384 परियोजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास किया।
CM Yogi: बहराइच के चित्तौरा झील के तट पर आयोजित महाराजा सुहेलदेव विजयोत्सव में पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 1243 करोड़ की 384 परियोजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास किया। मुख्यमंत्री ने उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए कहा कि अब बहराइच में गाजी का नहीं महाराजा सुहेलदेव वी देवीपाटन मंडल में मां पाटेश्वरी का मेला लगेगा। उन्होंने कहा कि महाराजा सुहेलदेव के पराक्रम का उल्लेख करते हुए कहा कि अब कहीं भी किसी विदेशी आक्रांता का महिमा मंडन नहीं होगा।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि भारत के मठ मंदिरों को लूटकर भारतीय संस्कृति को नष्ट करने का मंसूबा लेकर आया सैयद सालार मसूद गाजी को महाराजा सुहेलदेव ने अपनी कूटनीति तथा युद्धनीति से जहन्नुम में पहुंचा दिया।
उन्होंने सपा, बसपा और कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि इन राजनीतिक दलों ने सत्ता में रहते हुए धर्म, संस्कृति और राष्ट्र की रक्षा करने वाले महाराजा सुहेलदेव के पराक्रम को भुलाकर विदेशी आक्रांता को महिमा मंडित कर हर वर्ष उनका विवाह कराते थे।
मुख्यमंत्री ने कहा कि सपा बसपा और कांग्रेस ने हमेशा तुष्टीकरण की राजनीति किया है। जब से भारतीय जनता पार्टी सत्ता में आई है तब से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारतीय गणराज्य में देशी रियासतों को मिलाने वाले महापुरुष सरदार बल्लभ भाई पटेल की विश्व की लंबी प्रतिमा स्थापित कर उनके योगदान का सम्मान किया।
अयोध्या में राम दरबार सज गया है। मथुरा काशी तथा नैमिषारण्य का सुंदरीकरण कराया गया। अब आज ही के दिन 10 जून 1034 को विदेशी आक्रांता को धूल चटाने वाले महापराक्रमी चक्रवर्ती सम्राट महाराजा सुहेलदेव के विजयोत्सव पर उनकी 17 फुट ऊंची और चालीस फिट लंबी प्रतिमा की स्थापना करने के साथ आजमगढ़ में निर्मित विश्वविद्यालय का नाम महाराजा सुहेलदेव के नाम पर रखा गया। महाराजा सुहेलदेव पर शोध करने वाले विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति प्रदान करने की योजना शुरू की गई है।
इस अवसर पर प्रभारी मंत्री सूर्य प्रताप शाही, कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश राजभर, पर्यटन मंत्री तथा कार्यक्रम के आयोजक जयवीर सिंह, सांसद डा. आनंद कुमार गोंड, सदर विधायक अनुपमा जायसवाल, पयागपुर के विधायक सुभाष त्रिपाठी, महसी के सुरेश्वर सिंह, नानपारा के राम निवास वर्मा बलहा की सरोज सोनकर, एमएलसी पद्मसेन चौधरी व डा. प्रज्ञा त्रिपाठी पूर्व मंत्री मुकुट बिहारी वर्मा तथा जिला पंचायत अध्यक्ष मंजू सिंह आदि ने संबोधित किया।
Updated on:
10 Jun 2025 06:29 pm
Published on:
10 Jun 2025 06:29 pm
