25 अगस्त 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Forest Department: पिंजरे में कैद हुआ तेंदुआ, तो घरों से बाहर निकले लोग ली राहत की सांस

Forest Department: बहराइच जिले के कतर्नियाघाट वन्यजीव प्रभाग क्षेत्र के गांव में तेंदुए के आतंक से लोग काफी परेशान थे। 2 दिन पहले तेंदुए ने एक बालक को अपना शिकार बना लिया। तेंदुआ को पकड़ने के लिए वन विभाग ने पिंजरा लगाया था। तेंदुआ पिंजरे में कैद हो गया है। जिसके बाद लोग घरों से बाहर निकले। ग्रामीणों ने राहत की सांस ली।
less than 1 minute read
Google source verification
Forest Department

पिंजरे में कैद हुआ तेंदुआ

Forest Department: बहराइच जिले के सुजौली रेंज भैसाही गांव में गांव के बाहर बाग में पिंजरा लगाया गया था। रविवार की रात करीब 9 बजे तेंदुआ पिंजरे में कैद हो गया। उसे रेंज कार्यालय लाया गया। स्वास्थ्य जांच के बाद जंगल में छोड़ दिया जाएगा। तेंदुए के आतंक से ग्रामीण काफी परेशान थे। यहां तक की लोग घरों में कैद हो गए थे। तेंदुआ के पिंजरे में कैद होने के बाद ग्रामीणों ने राहत की सांस ली है।

Forest Department: बहराइच जिले के सुजौली रेंज के गांव भैसाही के रहने वाले विशाल कुमार का 4 वर्षीय बेटा विक्की को तेंदुए ने हमला कर मार डाला। मासूम बच्चे खून से लतपथ शव गेहूं के खेत में पाया गया था। जिसके बाद ग्रामीणों में दहशत का माहौल था। शाम होते ही ग्रामीण घरों में कैद हो जाते थे। ग्रामीणों की मांग पर वन विभाग ने गांव के बाहर बाग में पिंजरा लगाया था। रविवार की रात करीब 9 बजे तेंदुआ पिंजरे में कैद हो गया।

यह भी पढ़ें:Police Transfer: एसपी की फिर चली तबादला एक्सप्रेस, 10 इंस्पेक्टर समेत 18 पुलिस कर्मियों का ट्रांसफर देखें लिस्ट

डीएफओ बोले- स्वास्थ्य जांच के बाद तेंदुआ को जंगल में छोड़ दिया जाएगा

ग्रामीणों की सूचना पर पहुंचे वन क्षेत्राधिकारी आशीष कुमार ने इसकी जानकारी डीएफओ को दी। डीएफओ के निर्देश पर तेंदुआ को रेंज कार्यालय लाया गया है। डीएफओ बी शिव शंकर ने बताया कि स्वास्थ्य जांच के बाद तेंदुआ को जंगल में छोड़ दिया जाएगा।

बड़ी खबरें

View All

बहराइच

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग