
थाना सुजौली जनपद बहराइच
बहराइच जिले में एक युवक ने अपना धर्म छुपा कर एक दूसरे धर्म की महिला को अपने प्रेम जाल में फंसा लिया। उसके बाद आरोप है कि महिला से करीब डेढ़ लाख रुपए भी ले लिया। उसके बाद वीडियो वायरल करने धमकी देकर धर्म परिवर्तन कर शादी का दबाव बना रहा है। पीड़ित महिला ने पुलिस में शिकायत किया है। विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दे रहा है। पुलिस तहरीर के बाद भी केस दर्ज नहीं कर रही है।
बहराइच जिले के सुजौली थाना के एक गांव की रहने वाली युवती राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के द्वारा संचालित समूह में काम करती है। समूह का कार्य करने के लिए उसका बहराइच आना-जाना लगा रहता है। महिला ने थाने में तहरीर देकर आरोप लगाया है कि बस यात्रा के दौरान राम गांव थाना के बेगमपुर गांव के रहने वाले सूफियान पुत्र अख्तर ने बस में यात्रा के दौरान युवती से अपना नाम राज बताते हुए मोबाइल नंबर ले लिया। इसके बाद उसने शादीशुदा महिला को प्रेम जाल में फंसाया। फिर युवती का अश्लील वीडियो बना लिया। इतना ही नहीं आरोपी ने युवती से किसी काम के लिए पीड़िता से डेढ़ लाख रुपये नकदी मांगा। जिसे युवती ने समूह से ऋण लेकर उसे दे दिया। युवक से जब युवती ने रुपए वापस मांगी। तो अभियुक्त सूफियान ने वीडियो वायरल करने की धमकी दी। साथ ही धर्म परिवर्तन कर शादी करने की बात कही। परेशान महिला ने थाने में तहरीर दी। लेकिन एक सप्ताह से महिला दौड़ रही है। पुलिस उसकी सुनवाई नहीं कर रही है। उसका कहना है कि पुलिस उसी के कैरेक्टर पर सवाल खड़े कर रही है। इस मामले में थानाध्यक्ष सौरभ सिंह से बात की गई तो उन्होंने बताया कि दोनों पक्षों में पहले से विवाद है। प्रेम प्रसंग का मामला है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई होगी।
Published on:
10 Jun 2024 06:14 pm
बड़ी खबरें
View Allबहराइच
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
