
सांकेतिक फोटो
IMD prediction: मौसम विभाग ने घना कोहरा को लेकर एक बार फिर अलर्ट जारी किया है। नया वेस्टर्न डिस्टरबेंस सक्रिय होने से पूर्वी यूपी में अगले 48 घंटे में तूफानी बारिश के साथ कुछ स्थानों पर आकाशीय बिजली और ओले गिरने की संभावना है। ओले गिरने से फसलों को बहुत ही नुकसान होने की उम्मीद है। खासतौर से तिलहनी फसलों को जायदा नुकसान पहुंचेगी। आईएमडी ने अलर्ट जारी करते हुए लोगों को सचेत किया है। खराब मौसम के दौरान सुरक्षित स्थान पर रहे।
imd today weather update: मौसम विभाग ने गुरुवार को पूर्वी यूपी के गोंडा- बहराइच बलरामपुर, श्रावस्ती सहित 23 जिलों में धना कोहरा गिरने के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। गुरुवार को पूर्वी यूपी के जिले भीषण कोहरा की चपेट में रहे। कई जिलों में गुरुवार की सुबह तड़के विजिबिलिटी शून्य हो गई। अधिकांश जिलों में दृश्यता 50 से 199 मीटर तक रही। नया वेस्टर्न डिस्टरबेंस सक्रिय होने से अगले 48 घंटे में यानी 17 फरवरी से 19 फरवरी के बीच एक बार फिर तूफानी बारिश होने के आसार हैं। मौसम वैज्ञानिकों का मानना है कि जनवरी माह में ठंड ने 1901 के बाद सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए। 122 वर्ष बाद जनवरी माह में पहली बार इतनी ठंडी पड़ी है। मौसम वैज्ञानिक उपेंद्र सिंह ने बताया कि 17 फरवरी से 19 फरवरी के बीच पूर्वी यूपी के जिलों में आसमान में बादलों के साथ बूंदाबांदी का सिलसिला शुरू हो जाएगा। यह अगले दो दिनों तक रह सकता है। इस दौरान पूर्वी यूपी के जिलों में कुछ स्थानों पर हल्की से भारी बारिश हो सकती है। कृषि वैज्ञानिकों के मुताबिक बारिश होने से फसलों को कोई नुकसान नहीं होगा। यदि ओले गिरते हैं तो दलहनी और तिलहनी फसलों पर इसका व्यापक असर पड़ेगा।
Up weather: 17 औऱ 19 फरवरी को इन जिलों में बारिश और ओले गिरने का अलर्ट
यूपी के गोंडा जिले में आज अधिकतम तापमान 27 डिग्री और न्यूनतम 12 डिग्री बहराइच में अधिकतम तापमान 26 डिग्री और न्यूनतम तापमान 12 डिग्री श्रावस्ती में अधिकतम तापमान 26 डिग्री तथा न्यूनतम 12 डिग्री बलरामपुर में अधिकतम तापमान 25 डिग्री और न्यूनतम तापमान 11 डिग्री अयोध्या में अधिकतम तापमान 24 न्यूनतम 10 गोरखपुर में न्यूनतम 11 अधिकतम 26 महाराजगंज में अधिकतम 26 न्यूनतम 10 देवरिया में अधिकतम 25 न्यूनतम 11 सुल्तानपुर में अधिकतम 24 न्यूनतम 10 बस्ती में अधिकतम 27 न्यूनतम 11 अंबेडकर नगर में अधिकतम 26 न्यूनतम 12 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।
Published on:
15 Feb 2024 08:04 pm
बड़ी खबरें
View Allबहराइच
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
