बता दें, उत्तर प्रदेश के बहराइच में रविवार को दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के जुलूस के दौरान पत्थरबाजी, फायरिंग और आगजनी की घटना हुई। बहराइच में हुए बवाल में एक युवक की जान चली गई। आरोप है कि रामगोपाल की पिटाई के बाद गोली मारकर हत्या कर दी गई। बहराइच में भड़की हिंसा के बाद पूरे इलाके में फोर्स तैनात है। जगह-जगह पुलिस ने बैरिकेडिंग कर रखी है। प्रभावित इलाकों में आधार कार्ड देखकर ही एंट्री दी जा रही है।