
अस्पताल में मौजूद परिजन जांच करने पहुंची पुलिस फोटो सोर्स वायरल वीडियो स्क्रीनशॉट
बहराइच के कैसरगंज थाना क्षेत्र में प्रेम प्रसंग ने खौफनाक मोड़ ले लिया, जहां एक युवक को सुलह के नाम पर बुलाकर पेट्रोल डालकर जिंदा जलाने की कोशिश की गई। गंभीर रूप से झुलसे युवक का अस्पताल में इलाज चल रहा है। इस घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है।
बहराइच जिले के कैसरगंज इलाके से एक बेहद सनसनीखेज घटना सामने आई है। जहां प्रेम संबंध को लेकर एक युवक की जान लेने की कोशिश की गई। आरोप है कि युवती के परिजनों ने साजिश के तहत युवक को बुलाकर उस पर पेट्रोल डालकर आग लगा दी। गंभीर रूप से झुलसे युवक की पहचान गणेश के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि गणेश का गांव की ही एक युवती के साथ काफी समय से प्रेम संबंध था। कुछ दिन पहले दोनों घर से चले गए थे। जिसके बाद युवती के परिवार ने इस मामले की शिकायत पुलिस में की थी। पुलिस और परिवार के दबाव में आकर गणेश ने युवती को वापस उसके घर छोड़ दिया था। लेकिन बाद में मामला उस समय पलट गया। जब युवती ने अपना बयान बदलते हुए युवक पर जबरदस्ती ले जाने का आरोप लगा दिया। इसी बात को लेकर दोनों परिवारों के बीच तनाव और दुश्मनी बढ़ती गई।
शुक्रवार की शाम गणेश रोज की तरह काम से घर लौट रहा था। इसी दौरान उसे फोन कर सुलह की बात कहकर बुलाया गया। आरोप है कि वहां पहले से मौजूद युवती के रिश्तेदार रंगीलाल और उसके साथियों ने गणेश पर पेट्रोल डाल दिया और आग लगा दी। आग लगते ही गणेश चीखने लगा। उसकी आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और किसी तरह आग बुझाकर उसकी जान बचाई। इस बीच हमलावर मौके से फरार हो गए। गंभीर रूप से झुलसे गणेश को तुरंत जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है। उसने अस्पताल में बताया कि युवती अपनी मर्जी से उसके साथ गई थी। लेकिन बाद में दबाव में आकर उसने बयान बदल दिया। पुलिस का कहना है कि उन्हें घटना की जानकारी मिली है, लेकिन अभी तक कोई लिखित शिकायत नहीं दी गई है। तहरीर मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पूरे मामले की जांच जारी है।
Published on:
25 Apr 2026 08:59 am
बड़ी खबरें
View Allबहराइच
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
