27 अप्रैल 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

पुतला दहन के दौरान बड़ा हादसा: बीजेपी विधायक अनुपमा जायसवाल आग से झुलसीं, लखनऊ रेफर

बहराइच में विरोध प्रदर्शन के दौरान पुतला दहन करते समय आग भड़क गई। जिससे बीजेपी विधायक अनुपमा जायसवाल झुलस गईं। प्राथमिक इलाज के बाद उन्हें लखनऊ रेफर किया गया है।

less than 1 minute read
Google source verification

उत्तर प्रदेश के बहराइच में एक विरोध कार्यक्रम के दौरान बड़ा हादसा हो गया। पुतला दहन करते समय अचानक भड़की आग की लपटों में सदर विधायक अनुपमा जायसवाल का चेहरा झुलस गया। घटना से मौके पर अफरा-तफरी मच गई। आनन-फानन में उन्हें अस्पताल ले जाया गया। जहां प्राथमिक इलाज के बाद हालत को देखते हुए लखनऊ रेफर कर दिया गया।

बहराइच जिला मुख्यालय पर आयोजित एक विरोध प्रदर्शन के दौरान उस समय हड़कंप मच गया। जब पुतला दहन के दौरान अचानक आग तेज हो गई। उसकी लपटें पास खड़ी सदर विधायक अनुपमा जायसवाल तक पहुंच गईं। इस हादसे में उनका चेहरा झुलस गया। जिससे वहां मौजूद लोगों में अफरा-तफरी फैल गई। यह कार्यक्रम भाजपा महिला मोर्चा द्वारा आयोजित किया गया था। इसमें बड़ी संख्या में महिलाएं शामिल थीं। नारेबाजी करते हुए कलेक्ट्रेट की ओर बढ़ रही थीं। चौराहे पर पहुंचकर जैसे ही पुतला जलाया गया। आग अचानक भड़क उठी और स्थिति नियंत्रण से बाहर हो गई। मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत पानी डालकर आग बुझाने की कोशिश की और किसी तरह स्थिति संभाली। घायल विधायक को तुरंत जिला मेडिकल कॉलेज ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार किया। हालत को देखते हुए उन्हें बेहतर इलाज के लिए लखनऊ रेफर कर दिया गया।

डीएम- एसपी मौके पर पहुंचे स्थित का लिया जायजा

घटना की जानकारी मिलते ही जिलाधिकारी अक्षय त्रिपाठी और पुलिस अधीक्षक विश्वजीत श्रीवास्तव सहित कई अधिकारी मौके पर पहुंचे। हालात का जायजा लिया। कार्यक्रम में प्रदेश सरकार के मंत्री सूर्य प्रताप शाही और सांसद डॉ. आनंद गोंड भी मौजूद थे। इस घटना के बाद प्रशासन सतर्क हो गया है। आगे ऐसे कार्यक्रमों में सुरक्षा के इंतजाम मजबूत करने की बात कही जा रही है।