
यूपी एटीएस
UP ATS: बहराइच जिले के रुपईडीहा कस्बा स्थित इंडो- नेपाल बॉर्डर के अंतरराष्ट्रीय बस अड्डा से परिवहन निगम की दिल्ली जा रही बस से दो संदिग्धों को उतार कर पूछताछ के बाद अपने साथ ले गई है। उनके पास से चार बैग भी बरामद हुआ है।
UP ATS: बहराइच जिले के अंतरराष्ट्रीय बस अड्डे रुपईडीहा से रविवार को करीब 11 बजे के आसपास यात्रियों को लेकर परिवहन निगम की बस दिल्ली के लिए निकली थी। तब तक बस स्टॉप से थोड़ी दूर नेपालगंज नानपारा हाईवे पर चार इनोवा गाड़ी से यूपी एटीएस के जवान मौके पर पहुंच गए। बस को रुकवा कर दो संदिग्धों को बैग समेत नीचे उतारा। इसके बाद उन्हें एक होटल में ले गए। घंटो तक उनसे पूछताछ की। इसके बाद अपने साथ लेकर चली गई। पूछताछ के दौरान होटल के मुख्य द्वार को बंद करवा दिया गया। किसी को अंदर जाने की अनुमति नहीं थी। दोनों के पास से चार बाग भी मिले हैं।
इस संबंध में जब क्षेत्राधिकारी नानपारा से बातचीत की गई तो उन्होंने कहा कि यूपी एटीएस आई थी। दो लोगों को अपने साथ ले गई है। जब उनसे कहा गया कि उनके पास से कुछ बैग भी बरामद हुए हैं। तो उन्होंने कहा कि ऐसी जानकारी मिल रही है।
Updated on:
10 Nov 2024 09:12 pm
Published on:
10 Nov 2024 06:55 pm
बड़ी खबरें
View Allबहराइच
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
