
Rape
बहराइच. जिले में एक 30 वर्षीय विवाहिता के साथ हैवानियत की हदें पार करने वाला एक संगीन मामला सामने आया है। इसमें बच्चा ने होने पर सास बहू का देवर से बलात्कार करवाया। यहीं नहीं पीड़िता के गुप्तांगों पर तेज़ाब डालकर जला डाला। रौंगटे खड़े कर देने वाला ये मामला कोतवाली नगर के चांदपुरा इलाके का है। पीड़ित महिला को झुलसी अवस्था में जिला अस्पताल के बर्न वार्ड में भर्ती करवाया गया है, जहाँ उसका इलाज चल रहा है। पुलिस ने इस मामले में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। फिलहाल आरोपी पुलिस की गिरफ्त से फरार है।
देवर से कराया बलात्कार-
चांदपुरा इलाके की रहने वाली शोभा (बदला हुआ नाम) के साथ यह अमानवीय संगीन हुई है। अस्पताल के बिस्तर पर कराह रही पीड़िता ने आरोप लगाया है कि उसकी शादी संतोष नाम के युवक के साथ करीब 7 साल पहले हुई थी, लेकिन उससे उसके बच्चे नहीं हो रहे थे। इसके चलके उसकी सास ने बच्चों की खातिर महिला के देवर के साथ शादी कराने का लालच देकर उसके साथ दुष्कर्म करवाया। बीते कई साल से महिला का देवर पति की तरह उसके साथ रह रहा था और उससे 4 बच्चे भी थे। इसी बीच महिला के देवर ने उसको धोखा देकर किसी अन्य महिला से कोर्ट मैरिज कर ली, जिसकी भनक जब पीड़िता को लगी तो उसने इसका पुरज़ोर विरोध किया जो ससुराल वालों को नहीं भाया।
प्राईवेट पार्ट में डाल दिया तेजाब-
रास्ते के कांटे को हटाने के लिये महिला के देवर ने अपनी मां के साथ मिलकर उसे घर मे बंधक बनाकर बुरी तरह मारा-पीटा। उसके बाद उसे जान से मारने के इरादे से मिट्टी का तेल छिड़क कर जिंदा जलाने का प्रयास किया। जब ये लोग कामयाब नहीं हुए तो महिला के गुप्तांग को तेजाब से जला डाला। इस घटना के बाद से सभी आरोपी फरार चल रहे है। माँ के साथ हुई दरिंदगी की पहली गवाह उसकी डरी सहमी सी बेटी ने बताया कि उसी के पापा ने चाचा और दादी के साथ मिलकर उसकी माँ के साथ हैवानियत की है। पुलिस चौकी ले जाने पर पुलिस वाले उन पर हंसते हुए मामले को टाल रहे थे।
ASP रविन्द्र कुमार सिंह ने दिया बयान-
इसके बाद वो कोतवाली नगर पहुंचे जहाँ तत्परता दिखाते हुए मुकदमा दर्ज किया गया और मामले की गंभीरता को देखते हुए तफ्तीश शुरू कर दी गई। इस घटना के बारे में जानकारी देते हुए ASP रविन्द्र कुमार सिंह ने बताया की मामले में कुछ और भी अहम सुराग मिले हैं, जिसपर जांच की जा रही है, किसी भी दोषी को बक्शा नहीं जाएगा।
Published on:
25 May 2018 06:44 pm
बड़ी खबरें
View Allबहराइच
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
