
बालाघाट. शहर के सरकारी बस स्टैंड स्थित खिलिया मुठिया मंदिर में शनिवार को जैसे ही गाय खेलने लगी तो सभी सामाजिक बंधुओं मेंं खुशी की लहर दौड़ गई। सभी ने मंदिर प्रागंण मे बनाए गोबर के गोवर्धन से गोबर उठाया और एक-दूसरे को तिलक लगाकर गले मिलकर बंधाईयां दी। आखर मैदान में भारी शोर-गुल और जनसमुदाय के बीच पारम्परिक रुप से गोवर्धन की पूजा-अर्चना कर गाय खिलाई गई। जिसके बाद गोवारा और अहीर समाज के लोगों ने शानदार अहीरी नृत्य प्रस्तुत किया।
खिलाई खिचड़ी
गोवारी पूजा स्थल में गोवारा समाज के सभी मित्र-बंधुओं ने जोर-शोर से तैयारी की थी। जिसमें शहनाई का जुलबंधी कार्यक्रम दोपहर में पेश किया गया। भाजपा नगर अध्यक्ष सुरजीत सिंह ठाकुर ने अपनी गाय व बछड़े को लेकर पहुंचे। इसके बाद समाज के जीपी कोरड़े, संपत कोहरे, ददन सहारे ने गोवर्धन स्थल पर गाय खिलाने का कार्यक्रम विधि विधान से किया। आखर मैदान में गोबर से गोवर्धन पर्वत को फूलों से सजाया गया था। जिसके पश्चात बाजार से गोवारी समाज के सदस्यों ने अनाज उघाई की। इसी अनाज से खिचड़ी बनाकर गौ माता को खिलाई गई।
बछड़े को लांघी गाय
गाय के बच्चे को गोवारी समाज के पूज्यनीय व्यक्ति द्वारा छिपाकर रखा गया। गाय को बछड़ा न दिखने की वजह से वह अपना बछड़ा ढूंढने की कोशिश करने लगी। गाय को बिचकाने के लिए जोर-जोर से शहनाई बजाने लगे और डर से गाय के आमने सामने उसे हमरने के लिए मजबूर करने लगे। देखते ही देखते गाय आक्रोशित हो गई। गाय के बछड़े को गोवर्धन पर लेटा दिया गया, और गाय अपने बछड़े के उपर से लांघ गई। बस फिर खुशियां की छड़ी में एक दूसरे को गोबर का तिलब लगाकर बंधाईयों का दौर शुरु हो गया।
आर्शिवाद देकर गए
अहीर समाज के नवीन यादव, रवि यादव गोरु शंभू यादव, जयंतीबाई राकेश सहित अन्य लोगों ने बताया कि आक्रोशित होकर जब गाय चिलाने लगी मांनो ऐसा लगता है कि स्वयं ब्रजवासी गोवर्धन भगवान कृष्ण पूजा स्थल पर आॢशवाद स्वरुप अपना सूक्ष्म रुप देकर चले जाते हैं।
गिले शिकवे भूले पदाधिकारी
आखर मैदान में गोवारी समाज के सभी पदाधिकारी एक मंच पर दिखे। जिन्होंने गिले शिकवे मिटाकर भाईचारे के साथ कार्यक्रम में शिरकत की। पूरे कार्यक्रम में गोवारी समाज के पदाधिकारियों में महेश सहारे, कमलकिशोर राउत, कन्हैया राउत, बाबा नाथेश्वर, सुखलाल नागोसे सहित अन्य एक साथ नजर आए।
इनका रहा योगदान
इस पूरे कार्यक्रम में संतोष कोरड़े, मल्लू कारसर्पे, सुरेश नेवारे, प्रकाश सहारे, रवि यादव, नवीन गोलू यादव, राकेश उपवंशी, राजू उपवंशी, नानक, रवि राउत, सुधीर कालसर्पे, डेनी राउत सहित सभी समाज के लोगों का अमूल्य सहयोग रहा।
Published on:
21 Oct 2017 06:01 pm
बड़ी खबरें
View Allबालाघाट
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
