
चार राज्यों में भाजपा की सरकार, भाजपाईयों ने मनाया जश्न
बालाघाट. चार राज्यों में भाजपा सरकार बनने पर गुरुवार को भाजपाईयों ने खुशियां मनाई। देश के सबसे बड़े राज्य उत्तरप्रदेश, उत्तराखंड, गोवा और मणिपुर में भारतीय जनता पार्टी की ऐतिहासिक निरंतर विजय पर आतिशबाजी ढोल नगाड़ों, मिठाइयां बांटकर खुशियां मनाते हुए इन राज्यों की जनता जनार्दन का आभार व्यक्त किया। इस सुखद क्षण पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे को बधाइयां दी। इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष रमेश दिलीप भटेरे, भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य लता एलकार, पूर्व जिला अध्यक्ष रमेश रंगलानी, राजकुमार रायज़ादा, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष अनिल धुवारे, जिला महामंत्री मौसम बिसेन, जिला उपाध्यक्ष संजय खंडेलवाल, संजय मिश्रा, भाजपा नगर अध्यक्ष सुरजीत सिंह ठाकुर, राकेश सेवईवार, गोपाल अडवाणी, भाजयुमो जिला अध्यक्ष भूपेंद्र सोहागपुरे, पूर्व जिला अध्यक्ष गजेंद्र भारद्वाज, जिला महामंत्री गौरव मोनू श्रीवास्तव, संजू ब्रम्हे, जिला उपाध्यक्ष अनिल जैन, योगराज टेम्भरे, विजय बिसेन सहित अन्य मौजूद थे।
भाजपा जिलाध्यक्ष रमेश भटेरे ने कहा कि एक साथ चार-चार राज्यों में दोबारा सत्ता की वापसी होना कोई साधारण बात नहीं है। देश की जनता का अब पूरा रुझान भाजपा की ओर होते जा रहा है। उन्होंने कहा कि भाजपा ही एक ऐसी पार्टी हैै जो सभी वर्गों का ध्यान रखती है। जिसके कारण जनता का विश्वास भाजपा पर अधिक है। इसी का परिणाम है कि जनता ने देश के चार राज्यों में भाजपा को सत्ता में फिर से काबिज कराया है। उन्होंने सभी राज्यों के मतदाताओं का आभार भी जताया है। भाजपा जिला महामंत्री मौसम बिसेन ने कहा कि देश के महत्वपूर्ण चार राज्यों में भाजपा की सरकार पुन: बनना इस बात का प्रमाण है कि भाजपा नेतृत्व शील सरकारें अपने ध्येय और संकल्प के साथ प्रदेश के चौमुखी विकास के लिए कार्य करती है।
Published on:
10 Mar 2022 11:29 pm
बड़ी खबरें
View Allबालाघाट
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
