
बालाघाट. कांग्रेस की जन आक्रोश यात्रा ने 26 सितंबर की रात्रि करीब 10 बजे बालाघाट जिले के गढ़ी में प्रवेश की। इसके बाद यात्रा बैहर पहुंची। रात्रि विश्राम के बाद 27 सितंबर को यात्रा ने बैहर विधान क्षेत्र का भ्रमण की। इसके बाद यात्रा सालेटेकरी से होते हुए लांजी विधानसभा क्षेत्र के देवरबेली से प्रवेश की। रात्रि करीब 9 बजे यात्रा ने लांजी मुख्यालय की सीमा में प्रवेश किया। यात्रा के भ्रमण के दौरान जगह-जगह सभा का आयोजन किया। यात्रा के दौरान यात्रा प्रभारी पूर्व मंत्री कमलेश्वर पटेल, कांग्रेस जिला अध्यक्ष व बैहर विधायक संजय उइके, लांजी विधायक हीना कावरे, पूर्व सांसद बोधसिंह भगत, पूर्व विधायक मधु भगत सहित अन्य कांग्रेसी नेता मौजूद रहे।
बैहर विधानसभा क्षेत्र में आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए यात्रा प्रभारी कमलेश्वर पटेल ने कहा कि यात्रा के दौरान जनता में भाजपा के प्रति आक्रोश देखने को मिल रहा है। प्रदेश के सीएम के खिलाफ भी आक्रोश है। प्रदेश में भ्रष्टाचार चरम पर है। महंगाई के कारण जनता परेशान है। भाजपा में मुख्यमंत्री पद के लिए अभी से लड़ाई शुरु हो गई है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को अभी तक प्रत्याशी नहीं बनाया गया है। यात्रा प्रभारी पटेल ने आगामी विधानसभा चुनाव में कांगे्रस के दो सौ सीटे जीतने का दावा किया। कांग्रेस की सरकार बनेगी। उन्होंने 15 माह के कांग्रेस सरकार की उपलब्धियां गिनाई। कहा कि कांग्रेस ने प्रदेश में 27 लाख किसानों का कर्जा माफ किया है। सामाजिक सुरक्षा पेंशन 300 से 600 रुपए बढ़ाने का कार्य किया। 1000 गौशाला बनाए। 4000 नए गौशाला स्वीकृत किए थे, जिसे बंद कर दिया गया। कन्या विवाह की राशि बढ़ाई है। 27 प्रतिशत ओबीसी का आरक्षण बढ़ाने का कार्य किया है। अब सरकार बनेगी तो कांग्रेस सभी वर्ग को न्याय देगी। कांग्रेस जिला अध्यक्ष व बैहर विधायक संजय उइके ने कहा कि कांग्रेस की सरकार बनते ही बैहर-गढ़ी क्षेत्र के लिए विशेष पैकेज लाएंगे। भ्रष्टाचार को लेकर उन्होंने विधानसभा में अनेक सवाल उठाए हैं। सरकार इसका जवाब नहीं दे रही है। आदिवासी क्षेत्र का पैसा गैर आदिवासी क्षेत्र में ट्रांसफर कर दिया गया। शिकायत करने पर उसका जवाब नहीं दे रहे हैं। इस मामले में मुख्य सचिव स्तर के अधिकारी की जांच के लिए एक कार्यपालन यंत्री को जांच अधिकारी नियुक्त किया गया। इस तरह से भाजपा भ्रष्टाचार कर रही है। उन्होंने कहा कि जन आक्रोश यात्रा को लेकर कांग्रेसियों में उत्साह अधिक है और यही उत्साह कांग्रेस की जीत का राह प्रशस्त करेगी। इसके अलावा उन्होंने अनेक बातें कही।
आज बालाघाट विधानसभा क्षेत्र का करेगी भ्रमण
28 सितंबर को जन आक्रोश यात्रा बालाघाट मुख्यालय से प्रारंभ होगी। काली पुतली चौक में सभा का आयोजन किया जाएगा। जिसके बाद गर्रा से कायदी होते हुए यात्रा वारासिवनी पहुंचेंगी। इसके बाद रामपायली से खैरलांजी, भौरगढ़ पहुंचेगी। यहां से कटंगी विधानसभा क्षेत्र के बोनकट्टा, तिरोड़ी में यात्रा प्रवेश करेगी। तिरोड़ी में सभा का आयोजन किया जाएगा। जिसके बाद यात्रा कटंगी मुख्यालय पहुंचेंगी। कटंगी में 29 सितंबर को सभा के बाद कटंगझरी के लिए रवाना होगी और यहां से लालबर्रा पहुंचेगी। 30 सितंबर को लालबर्रा से मगरदर्रा, लामता पहुंचेगी। यहां पर नुक्कड़ सभा होगी। यहां से यात्रा परसवाड़ा जाएगी। राममंदिर परसवाड़ा में भोजन के बाद मंडला के लिए रवाना होगी।
Published on:
27 Sept 2023 10:26 pm
बड़ी खबरें
View Allबालाघाट
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
