
बालाघाट/परसवाड़ा. वन परिक्षेत्र उत्तर लामता सामान्य के ग्राम बैगाटोला में सोमवार की रात्रि करीब 8 बजे एक किसान पर तेंदुए ने हमला कर घायल कर दिया। घायल किसान को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परसवाड़ा में भर्ती किया गया है। मंगलवार को वन परिक्षेत्र अधिकारी कृष्ण कुमार नामदेव ने अस्पताल पहुंचकर घायल से मुलाकात की। उसका कुशलक्षेम पूछा। वन विभाग की तरफ से नगद 3 हजार रुपए की आर्थिक सहायता प्रदान की।
जानकारी के अनुसार किसान जगदीश पिता सुद्दू मेरावी (28) निवासी ग्राम बैगाटोला परसवाड़ा अपने खेत में था। जगदीश के खेत में धान की मिसाई का कार्य चल रहा है। जगदीश मेरावी ने खेत में रात्रि के समय रुकने के लिए झोपड़ी बना लिया है। उनके खेत से जंगल भी लगा हुआ है। सोमवार को रात्रि करीब 8 बजे शौच लगने पर वह जंगल की तरफ चला गया। इसी दौरान तेंदुए ने उस पर हमला कर दिया। तेंदुए के हमले के बाद उसने शोर मचाया। आसपास के खेतों से अन्य किसान भी दौड़े। तेंदुए को भगाया। इसके बाद घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परसवाड़ा में लाकर भर्ती कराया। जहां उसका उपचार जारी है।
वन परिक्षेत्र अधिकारी कृष्ण कुमार नामदेव ने बताया कि किसान जगदीश मेरावी के तेंदुए के हमले से घायल होने की जानकारी मिली थी। मंगलवार को डीएफओ अभिनव पल्लव के निर्देशानुसार अस्पताल पहुंचकर 3 हजार रुपए की आर्थिक सहायता प्रदान की गई है। घायल का पूरा इलाज होते तक उन्हें वन विभाग की तरफ से मदद दी जाएगी। घटना के बाद से बीट प्रभारी बेनीराम उइके, राजेंद्र दुबे, कैलाश भलावी, सुरक्षा कर्मी नंदू यादव, मोनू यादव सहित अन्य वनकर्मियों ने गश्त प्रारंभ कर दी है।
Published on:
12 Dec 2023 10:46 pm
बड़ी खबरें
View Allबालाघाट
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
