20 नवंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / समर्थन मूल्य पर धान खरीदी तिथि बढ़ाने किया आंदोलन

समर्थन मूल्य पर धान खरीदी तिथि बढ़ाने किया आंदोलन

. सहकारी सोसायटियों में समर्थन मूल्य पर धान की खरीदी 15 जनवरी को बंद कर दी गई है। इस वर्ष अच्छी फसल होने से किसानों के पास धान रखी हुई है।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Mahesh Done

•

Updated: 17 Jan 2017, 7:55 PM IST

balaghat

balaghat

बालाघाट. सहकारी सोसायटियों में समर्थन मूल्य पर धान की खरीदी 15 जनवरी को बंद कर दी गई है। इस वर्ष अच्छी फसल होने से किसानों के पास धान रखी हुई है। समर्थन मूल्य पर धान की खरीदी की अवधि बढ़ाने की मांग को लेकर पूर्व सांसद कंकर मुंजारे के नेतृत्व में 17 जनवरी को स्थानीय बस स्टैण्ड मैदान में किसान क्रांति आंदोलन किया गया।
इस दौरान पूर्व सांसद मुंजारे ने कहा कि इस वर्ष धान की फसल अच्छी हुई है। प्रदेश शासन द्वारा धान की खरीदी 15 जनवरी से बंद कर दी है। सोसायटी में किसानों ने समर्थन मूल्य पर धान की बिक्री किया लेकिन किसानों को सहकारी बैंकों से आज भी भुगतान नहीं हुआ है। प्रदेश के मुख्यमंत्री द्वारा धान खरीदी की अवधि कम रखी गई है। भाजपा सरकार किसानों का हितैषी बनती है लेकिन सरकार के द्वारा किसानों के साथ अन्याय व शोषण किया जा रहा है।
बारदाना की कमी से नहीं हुई खरीदी
प्रदेश सरकार द्वारा समर्थन मूल्य पर धान खरीदी का समय 20 नवम्बर से 15 जनवरी तक ऐसे 55 दिन का रखा गया। इसमें बारदाना की कमी व धान का परिवहन नहीं होने सहित अवकाश के दिन को लेकर महज 36 दिन खरीदी हुई है। इससे किसान सोसायटी में धान नहीं बेच पाए और करीब 10 लाख क्विटल धान किसानों के पास पड़ी है। गत वर्ष धान की फसल कम होने के बाद भी 25 जनवरी तक खरीदी की गई।
इस दौरान सपा जिलाध्यक्ष महेश सहारे, विनोद पांडव सहित किसान साथी उपस्थित रहे।