14 जनवरी 2026,

बुधवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

होम

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

एमपी में चाय की टपरी पर रिश्वत लेते पकड़ाया तहसील का बाबू, लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई

mp news: तहसील कार्यालय के बाहर चाय की टपरी पर रिश्वत ले रहा था तहसील का बाबू, लोकायुक्त ने रंगेहाथों धरदबोचा...।

2 min read
Google source verification
balaghat

lokayukta caught babu taking bribe 3000 Rs (सोर्स- पत्रिका)

mp news:मध्यप्रदेशमें रिश्वतखोर अधिकारी-कर्मचारियों पर कार्रवाई का सिलसिला लगातार जारी है। लगभग हर दूसरे दिन कहीं न कहीं लोकायुक्त रिश्वतखोर अधिकारी-कर्मचारियों को रिश्वत लेते हुए रंगेहाथों पकड़ रही है लेकिन इसके बावजूद रिश्वतखोर बाज आते नजर नहीं आ रहे हैं। ताजा मामला मध्यप्रदेश के बालाघाट जिले का है जहां तहसील कार्यालय में पदस्थ बाबू को लोकायुक्त जबलपुर की टीम ने रिश्वत लेते हुए रंगेहाथों पकड़ा है।

एक और रिश्वतखोर बाबू

बालाघाट जिले के तहसील कार्यालय बिरसा में पदस्थ बाबू राजकुमार रामटेके को लोकायुक्त जबलपुर की टीम ने 3 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगेहाथों पकड़ा है। रिश्वतखोर बाबू राजकुमार रामटेके के खिलाफ संतोष ढेकवार नाम के युवक ने लोकायुक्त कार्यालय जबलपुर में रिश्वत मांगने की शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में फरियादी संतोष ढेकवार ने बताया था कि उसके खिलाफ जेल में बंद एक आरोपी ने फर्जी तरीके से जमीन बेचने का एक झूठा केस दर्ज कराया था। इसी केस के संबंध में जब वो बाबू राजकुमार रामटेके से मिला तो उन्होंने 5 हजार रुपये की रिश्वत मांगते हुए कहा कि पैसे दोगे तो केस खत्म करा दूंगा।

चाय की टपरी पर रिश्वत लेते पकड़ाया बाबू

फरियादी संतोष ने खुद के बाबू राजकुमार रामटेके से खुद के निर्दोष होने की बात कहते हुए किसी तरह से सौदा 3 हजार रुपये में तय किया। लोकायुक्त की टीम ने शिकायत की जांच की और शिकायत सही पाए जाने पर 11 दिसंबर दिन गुरुवार को रिश्वत के तीन हजार रुपये देने के लिए फरियादी संतोष ढेकवार को रिश्वतखोर बाबू राजकुमार रामटेके के पास भेजा। बाबू ने रिश्वत की रकम देने के लिए तहसील कार्यालय के बाहर चाय की टपरी पर बुलाया और वहां पर जैसे ही रिश्वत की रकम ली तो लोकायुक्त की टीम ने उसे रंगेहाथों धरदबोचा।

नरसिंहपुर में तीन हजार रुपये रिश्वत लेते सहायक निरीक्षक पकड़ाया

नरसिंहपुर जिले में भी गुरुवार को लोकायुक्त की टीम ने सहकारिता निरीक्षक संजय दुबे को 3000 रुपये की रिश्वत लेते पकड़ा है। रिश्वतखोर निरीक्षक संजय दुबे ने गोटेगांव तहसील के गांव सिमरिया के रहने वाले देवी प्रसाद तिवारी जो कि समति प्रबंधक है उससे दो महीने की सैलरी जारी करने के एवज में ये रिश्वत मांगी थी।
पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें- कॉपरेटिव इंस्पेक्टर रिश्वत लेते पकड़ाया, लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई

बड़ी खबरें

View All

बालाघाट

मध्य प्रदेश न्यूज़

ट्रेंडिंग

ग्रामीण थाना क्षेत्र के अंतर्गत गोंदिया रोड पर नवेगांव से आगे शनिवार को एक भयावह सडक़ दुर्घटना सामने आई। इस हादसे में बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। जबकि ऑटो चालक को भी चोटें आई हैं। दुर्घटना के बाद 16 चका ट्रक का चालक मौके से फरार हो गया। जानकारी के अनुसार यह दुर्घटना 10 जनवरी को दोपहर हुई। सिद्धार्थ नगर बूढ़ी बालाघाट निवासी 29 वर्षीय अमन राज पिता कन्हैया लाल पटले अपनी बाइक से ग्राम सालेटेका से बालाघाट लौट रहे थे। नवेगांव के आगे नवेगांव से गोंगलई की ओर जा रही एक ऑटो से उनकी बाइक की आमने-सामने टक्कर हो गई। टक्कर के चलते अमन राज सडक़ पर गिर पड़े। इसी दौरान पीछे से गुजर रहे एक 16 चका ट्रक ने युवक के दोनों पैर को कुचल दिया। ट्रक चालक बिना रुके मौके से फरार हो गया। हादसा इतना दर्दनाक था कि मौके पर मौजूद लोग स्तब्ध रह गए। वहीं बाइक की टक्कर से ऑटो भी अनियंत्रित होकर पलट गई। ऑटो चालक राजेंद्र सोलाखे निवासी ग्राम नेतरा नवेगांव घायल हो गया। घटना के बाद मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई और तत्काल पुलिस को सूचना दी गई। बताया गया कि अमन राज पटले पेशे से एलईडी टीवी मैकेनिक हैं और सिद्धार्थ नगर बूढ़ी में अपने परिवार के साथ रहते हैं। बताया गया कि 9 जनवरी को वह अपनी पत्नी और पांच वर्षीय बेटी के साथ ग्राम सालेटेका अपनी बुआ के घर गए थे। रात में वहीं रुकने के बाद अमन राज अपनी पत्नी और बेटी को वहीं छोडकऱ अकेले बालाघाट के लिए निकले थे। इसी दौरान यह दुर्घटना घटित हुई। प्राथमिक उपचार के बाद अमन राज की गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें तत्काल हायर सेंटर रेफर कर दिया गया, जबकि ऑटो चालक राजेंद्र सोलाखे का इलाज जिला अस्पताल में जारी है। जिला अस्पताल पुलिस चौकी द्वारा घायल अमन राज के पिता कन्हैया लाल पटले के बयान दर्ज कर तहरीर अग्रिम कार्रवाई के लिए संबंधित थाना ग्रामीण नवेगांव भेज दी गई है। पुलिस फरार ट्रक चालक की तलाश में जुटी है।