10 अगस्त 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

नवेगांव-खरखड़ी के किसानों को नहीं मिली बीमा दावा राशि

4 दिन से धरने पर बैठे किसान
2 min read
Google source verification
dharna pradars

नवेगांव-खरखड़ी के किसानों को नहीं मिली बीमा दावा राशि

सांसद बोधसिंह भगत ने किसानों से की मुलाकात दिया आश्वासन
खैरलांजी/चिखलबांध. खैरलांजी क्षेत्र के ग्राम नवेगांव और खरखड़ी के करीब 100 किसान 18 अगस्त यानि की बीते चार दिनों से गांव में धरने पर बैठे हुए हैं। यह किसान प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना की दावा राशि नहीं मिलने पर प्रदर्शन कर रहे हंै। किसानों का कहना है कि अधिकारियों से बात करने पर संतोषजनक जवाब नहीं मिल रहा है। वहीं विधायक, सांसद और मंत्री किसानों की कोई सुध नहीं ले रहे हैं। इस कारण वह लोकतांत्रिक तरीके से धरना प्रदर्शन कर जल्द ही दावा राशि दिलाए जाने की मांग रहे हैं। किसानों ने यह भी चेतावनी दी है कि अगर शांतिप्रिय ढंग से प्रदर्शन करने पर मांग पूरी नहीं होती तो उग्र आंदोलन किया जाएगा। जिसकी सारी जवाबदारी शासन-प्रशासन की होगी। किसानों के धरना प्रदर्शन में अब तक समाजसेवी गौरव पारधी और पूर्व विधायक प्रदीप जायसवाल ने पहुंचकर उन्हें अपना समर्थन दिया और हर संभव प्रयास किए जाने की बात कही थी। वहीं बुधवार को सांसद बोधसिंह भगत का ध्यान प्रदर्शनकारी किसानों की तरफ गया। उन्होंने किसानों से मुलाकात की तथा जल्द ही दावा राशि खाते में जमा होने का भरोसा जताया। हालाकिं किसान अब भी धरने पर बैठे हुए हैं।
ज्ञात हो कि 2016 में शुरू इस योजना के तहत पहले वर्ष बालाघाट जिले को एक रुपए की दावा राशि नहीं मिली। वर्ष 2017 में जिले के 39 हजार 206 किसानों के लिए 8 माह बाद 49.73 करोड़ रुपए की दावा राशि प्राप्त हुई। लेकिन अब भी सैकड़ों किसानों को यह राशि नहीं मिल पाई है। नवेगांव और खरखड़ी जैसे गांव इसके उदाहरण है। यहां के किसानों का गुस्सा जायज है।वर्ष 2017 में जिले के 39 हजार 206 किसानों के लिए 8 माह बाद 49.73 करोड़ रुपए की दावा राशि प्राप्त हुई। लेकिन अब भी सैकड़ों किसानों को यह राशि नहीं मिल पाई है। नवेगांव और खरखड़ी जैसे गांव इसके उदाहरण है। यहां के किसानों का गुस्सा जायज है।