20 नवंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / खेत रास्ते से भैंस ले जाने पर वृद्ध को कुल्हाड़ी मार किया घायल

खेत रास्ते से भैंस ले जाने पर वृद्ध को कुल्हाड़ी मार किया घायल

खैरलांजी थाना अंतर्गत ग्राम घोटी आरंभा में एक 60 वर्षीय वृद्ध को खेत की रास्ता से भैंस ले जाने मना करते हुए पड़ोसी ने कुल्हाड़ी मार घायल कर दिया।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Mahesh Done

•

Updated: 18 Sep 2016, 5:51 PM IST

balaghat

balaghat


बालाघाट
. खैरलांजी थाना अंतर्गत ग्राम घोटी आरंभा में एक 60 वर्षीय वृद्ध को खेत की रास्ता से भैंस ले जाने मना करते हुए पड़ोसी ने कुल्हाड़ी मार घायल कर दिया। घायल गेंदलाल खजरे को परिजनों ने 108 एम्बुलेंस की सहायता से जिला अस्पताल लाकर भर्ती कराया।

परिजनों ने बताया कि गांव के ही नीलकंठ बिसेन के खेत से गांव के कुछ किसान अपने खेत में आना-जाना करते है। लेकिन इस वर्ष नीलकंठ ने रास्ता में तुवल लगा दी है। गेंदलाल भैंस चराने अपने खेत की ओर जा रहा था। इस दौरान नीलकंठ हाथ में कुल्हाड़ी लिए खड़ा था जिसने गेंदलाल को रास्ते से भैंस ले जाने मना किया। इसी बात को लेकर विवाद होने पर नीलकंठ ने गेंदलाल को कुल्हाड़ी से वार कर घायल कर दिया।