। जिला मुख्यालय से करीब दस किलोमीटर दूर वारासिवनी क्षेत्र के आलेझरी में शुक्रवार को एक घायल बंदर घरों के उपर आ गया। धीरे-धीरे अन्य बंदरों की टोली भी मकानों के उपर उछल कूद करने लगी। जिससे परेशान ग्रामीणों ने इसकी सूचना अमले को दी। सूचना पर वारासिवनी व बालाघाट वन विभाग की संयुक्त टीम मौके पर पहुंची, तब तक दूसरे बंदर भाग चुके थे, लेकिन घायल बंदर नहीं भाग पाया। जिसे वन अमले द्वारा पकडऩे का प्रयास किए गए। लेकिन वन अमले के प्रयास असफल रहे। काफी मशक्कत के बाद घायल बंदर कहीं दूर जा निकला।