
86 हजार 413 किसानों से हुई धान की खरीदी
बालाघाट. जिले में किसानों से समर्थन मूल्य पर धान खरीदी का कार्य अब अंतिम दौर में हैं। किसानों को उनकी उपज का वाजिब दाम दिलाने के लिए समर्थन मूल्य पर धान खरीदी के व्यापक इंतजाम किए गए है। खरीफ विपणन वर्ष 2021-22 मेें 29 नवंबर से पंजीकृत किसानों से धान की खरीदी प्रारंभ की गई थी। कलेक्टर डॉ गिरीश कुमार मिश्रा के मार्गदर्शन में जिले में समर्थन मूल्य पर धान की खरीदी के लिए 193 केन्द्र बनाए गए है। चालू सीजन में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी की अंतिम तिथि 15 जनवरी रखी गई है।
13 जनवरी तक जिले के 193 खरीदी केन्द्रों पर 81 हजार 327 किसानो से 800 करोड़ रुपए की कुल 41 लाख 23 हजार 227 क्विंटल धान की खरीदी की गई है। इसमें से 28 लाख 22 हजार क्विंटल धान की खरीदी केन्द्रों से गोदामों में परिवहन किया जा चुका है। जिन किसानों को एसएमएस नहीं मिला है, उन्हें द्वितीय एसएमएस भेजा जा रहा है। जिन किसानों को द्वितीय एसएमएस प्राप्त नहीं हुआ है वे अपनी जानकारी सम्बन्धित समिति मे दर्ज कराकर एसएमएस प्राप्त कर सकते है। 12 जनवरी तक पोर्टल के माध्यम से 30 हजार 667 किसानों को धान का भुगतान कर दिया गया है।
कलेक्टर डॉ गिरीश कुमार मिश्रा ने 13 जनवरी को जिले की दूरस्थ क्षेत्र में स्थित धान खरीदी केंद्र गढ़ी, परसामऊ का निरीक्षण कर वहां की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। बैहर तहसील के अंतर्गत गढ़ी में सर्वोदय महिला स्व सहायता समूह द्वारा धान खरीदी का संचालन किया जा रहा है। निरीक्षण के दौरान राजीव सोनी प्रभारी सीईओ जेएसके बैंक बालाघाट, राजेश नगपुरे फील्ड अधिकारी बैंक मुख्यालय, दिलीप रामटेके संस्था प्रबंधक उपस्थित रहे।
खरीदी केंद्रों के निरीक्षण के दौरान कलेक्टर डॉ मिश्रा ने केंद्रों में रखी हुई धान का तेजी से उठाव करने के लिए जिला विपणन अधिकारी को निर्देश दिए। उन्होंने खरीदी केन्द्र पर धान लेकर आए किसानों से चर्चा की और उन्हें आश्वस्त किया कि सभी किसानों की धान खरीदी जाएगी। उन्होंने समिति स्तर से किसानों को भेजे जाने वाले एसएमएस और बारदानों की जानकारी ली। उन्होंने खरीदी केंद्रों के डाटा ऑपरेटर, कर्मचारियों से जानकारी लेते हुए उपार्जन नीति के अनुसार धान खरीदी किए जाने के निर्देश दिए और कहा कि धान खरीदी में किसी भी तरह की लापरवाही नहीं होना चाहिए। धान के बोरों की सिलाई और तुलाई निर्धारित मापदंडों के अनुसार की जाए। यदि कहीं पर भी इसमें गड़बड़ी पाई जाएगी तो जिम्मेदार व्यक्ति के विरूद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी।
Published on:
13 Jan 2022 10:10 pm
बड़ी खबरें
View Allबालाघाट
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
