
बालाघाट. सिक्खों के दसवें गुरु श्री गुरु गोविंद सिंघ महाराज का 357 वां प्रकाश पर्व 17 जनवरी को मनाया गया। स्थानीय गुरुद्वारा में विविध धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए गए।
श्री गुरुद्वारा गुरूसिंघ सभा के अध्यक्ष डॉ. जसबीर सिंघ सौंधी ने बताया कि 17 जनवरी की सुबह अखंड पाठ साहिब की संपूर्णताई हुई। दूसरा दीवान सुबह 10 से 11 बजे तक रविंदरसिंघ और सुबह 11 से 1 बजे तक जसवीरसिंघ शेखुपूरी लुधियाना वाले समस्त साध संगत को शबद कीर्तन से निहाल किए। अरदास उपरांत लंगर की सेवा खंडूजा परिवार की ओर से की गई। इसके पूर्व सेवादारों का सम्मान किया गया। शाम 7 से 11.30 बजे तक विशेष दिवान में रविंदरसिंघ, जसबीर सिंघ लुधियाना ने कीर्तन किया। प्रकाश पर्व पर स्थानीय गुरुद्वारा में देर रात्रि तक विविध धार्मिक आयोजन होते रहे। रात्रि में आतिबाजी कर प्रकाश पर्व का समापन किया गया। उन्होंने बताया कि श्री गुुरु गोविंदसिंघ महाराज एक ऐसी महान शख्सियत थे, जिनके तुल्य कोई नहीं है। श्री गुरु गोविंदसिंघ महाराज का 357 वां प्रकाश पर्व सिक्ख समाज ने पूरे उत्साह के साथ मनाया है। 7 से 12 जनवरी तक सुबह प्रभात फेरी की गई। 13 जनवरी को गुरु के पंचप्यारों के साथ नगर कीर्तन किया गया। 14 जनवरी को बच्चों ने गुरु गोविंदसिंघ महाराज की जीवनी पर कार्यक्रम प्रस्तुत किए। 15 जनवरी को श्री अखंड पाठ साहिब की आरंभता हुई। 16 जनवरी को रात का दीवान किया गया। इसके अलावा अन्य आयोजन हुए।
इस अवसर पर गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रधान डॉ. जसबीरसिंह सौंधी, हरचरण सिंह नरडे, रविंदरसिंह भाटिया, गुरदीपसिंघ गंभीर, हरविंदरसिंघ कैंथ, यूथ फेडरेशन अध्यक्ष जसमीत सिंह, जसकरण सिंह सौंधी, हरप्रीत सिंह अतालिया, हरप्रीत सिंह खालसा, अनमोल सिंह भाटिया, अमरित सिंह, महिला मंडल अध्यक्ष अमरजीत अतालिया, जयप्रीत भाटिया, महेंदर कौर सचदेव, जसबीर सिंह अतालिया, कुलजीत कौर, प्रीतम कौर छाबड़ा, रजिन्दर कौर बग्गा, सतनाम कौर भाटिया सहित अन्य मौजूद रहे।
Published on:
17 Jan 2024 10:05 pm
बड़ी खबरें
View Allबालाघाट
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
