20 नवंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / रोहित वेमुला की बरसी पर दलित संगठन ने सौंपा ज्ञापन

रोहित वेमुला की बरसी पर दलित संगठन ने सौंपा ज्ञापन

वेमुला के दोषियों को गिरफ्तार करने की मांग
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Mahesh Done

•

Updated: 17 Jan 2017, 6:26 PM IST

balaghat

balaghat

बालाघाट. हैदराबाद विश्वविद्यालय में वर्ष भर पहले 17 जनवरी को रोहित वेमुला ने जातिवादी भेदभाव व उत्पीडऩ के खिलाफ आवाज उठाते हुए अपनी जान दे दी थी। वेमुला की प्रथम बरसी पर 7 दलित संगठनों द्वारा वेमुला के दोषियों को गिरफ्तार कर परिवार के साथ न्याय करने की मांग को लेकर राष्ट्रपति के नाम कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा गया।
इस दौरान संगठन के पदाधिकारियों ने कहा कि रोहित वेमुला की मौत के खिलाफ आवाज उठाने के लिए जनतांत्रिक व सामाजिक संगठनों ने जिनमें अनेक राजनैतिक पार्टी भी शामिल थी देश भर में आंदोलन किए। बावजूद न तो तेलंगाना सरकार ने कुछ किया न केन्द्र सरकार ने आज भी इस मामले के अभियुक्त जिनके नाम एफआईआर दर्ज है खुले घूम रहे है। इस प्रकरण का मुख्य आरोपी वर्तमान में हैदराबाद विश्वविद्यालय के वाइस चांसलर के पद पर है। उन पर कोई कार्रवाई करने के बजाए मानव संसाधन विकास मंत्रालय रोहित वेमुला की जाति की ही खुदाई करने में लगा है जो गलत व असंवैधानिक है।