20 नवंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / पट्टा की मांग को लेकर रैली निकाल लगाई गुहार

पट्टा की मांग को लेकर रैली निकाल लगाई गुहार

जिला कांग्रेस कमेटी झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ द्वारा गरीब झुग्गीवासियों को पट्टा दिलाने की मांग को लेकर राज्यपाल के नाम जिला प्रशासन को रैली निकाल ज्ञापन सौंपा गया।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Mahesh Done

•

Updated: 18 Jan 2017, 5:04 PM IST

balaghat

balaghat


बालाघाट.
जिला कांग्रेस कमेटी झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ द्वारा गरीब झुग्गीवासियों को पट्टा दिलाने की मांग को लेकर राज्यपाल के नाम जिला प्रशासन को रैली निकाल ज्ञापन सौंपा गया। केन्द्र सरकार द्वारा वर्ष 2006-07 में बैगा आदिवासियों को धारा 1 की उपधाराओं के तहत पट्टे का अधिकार दिया गया था। लेकिन बैगा आदिवासियों को उसका लाभ नहीं मिल रहा है।

इस दौरान झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ अध्यक्ष मकसूद खान ने बताया कि जिला बैगा आदिवासी बाहुल्य है। केन्द्र व राज्य सरकार द्वारा अनेक लाभकारी योजनाएं चला रही है। लेकिन पट्टा नहीं होने से इन योजनाओं का लाभ गरीबों को नहीं मिल रहा है। उन्होंने कहा कि काफी वर्षो से गरीब मजदूर शासकीय आवासीय जमीन पर मकान बनाकर जीवनयापन कर रहा है। लेकिन शासन द्वारा पट्टा प्रदान नहीं किया गया है।

यह है मांगें

कांग्रेस कमेटी झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ ने शासन से मांग की है कि वर्ष 2005 से पहले जो वनवासी वनभूमि पर काबिज है उन्हें सरकार पट्टा प्रदान करें। आवास योजना अंतर्गत आदिवासी विकास प्राधिकरण द्वारा इन अािदवासी को मकान बनाकर दिया जाए। शिक्षा के लिए पर्याप्त सुविधाएं आदिवासी क्षेत्र में प्रदान किया जाए।