
उमा भारती की पीएम मोदी से मांग, बोलीं- गांव - गांव शराब वाला देश नहीं, सोने की चिड़िया वाला देश चाहिए
मध्य प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती 3 दिवसीय प्रवास पर सूबे के बालाघाट जिले में हैं। प्रवास के दूसरे दिन उमा भारती शनिवार को नशामुक्त ग्राम छोटी कुम्हारी पहुंची। यहां ग्रामीणों ने उमा भारती का भव्य स्वागत किया। इस दौरान उमा भारती ने देशभक्ति गीत जहां डाल - डाल पर सोने की चिड़िया करती हैं बसेरा, वो भारत देश है मेरा... गाया। यही नहीं, इस बार उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मांग करते हुए कह दिया कि, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से हमें गांव - गांव शराब वाला देश नहीं, बल्कि सोने की चिड़िया वाला देश चाहिए।
भाजपा नेता उमा भारती ने अपने संबोधन की शुरुआत में देशभक्ति गीत के माध्यम से वर्ष 2003 के प्रदेश के विधानसभा चुनाव को याद किया। उन्होंने कहा कि, प्रदेश में कांग्रेस की सरकार के समय सड़कें, बिजली और पानी की स्थिति ठीक नहीं थी। सड़कों के हालात ये थे कि, इनपर मौजूद गड्ढों के कारण, यहां पैदल चलना तक संभव नहीं था। तब इस देशभक्ति गीत जहां- डाल-डाल पर सोने की चिड़िया करती हैं बसेरा, वो भारत देश है मेरा, वो भारत देश है मेरा... थीम पर चुनावी गीत तैयार किया गया था। उमा भारती ने कहा कि, उस दौरान वो इस गीत को बार बार सुना भी करती थीं।
प्रधानमंत्री से सोने की चिड़िया वाले देश की मांग
आज इस गांव में यह देशभक्ति गीत का गायन होने पर उन्होंने ना सिर्फ इसका गायन किया, बल्कि इस गाने की जमकर सराहना भी की। उमा भारती ने कहा कि, वो नशामुक्ति का संकल्प लेकर प्रदेशभर में काम कर रही हैं। ये काम बहुत बड़ा है, इसलिए जनता और जनार्दन की भी इसमें भागीदारी की जरूरत है। उन्होंने प्रधानमंत्री से मांग करते हुए रकहा कि, हमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से गांव-गांव शराब वाला देश नहीं चाहिए, हमें सोने की चिड़िया वाला देश चाहिए। हमें ऐसा देश नहीं चाहिए, जिसमें महिलाएं भयभीत हों, हमें ऐसा देश चाहिए जहां सोने की चिड़िया बसेरा करती हो।
इस गौशाला में मृत गायों के शव खा रही हैं जिंदा गाय, भूख की इंतेहा कया होगी, वीडियो वायरल
Published on:
31 Dec 2022 10:28 pm
बड़ी खबरें
View Allबालाघाट
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
