
बीच सडक़ में ग्रामीणों ने रोपित की धान
बालाघाट. खैरलांजी जनपद की ग्राम पंचायत कन्हड़ गांव के ग्रामीणों ने सडक़ की बदहाली को लेकर अनोखा प्रदर्शन किया। बड़ी संख्या में एकत्रित होकर ग्रामीणों ने सरपंच के खिलाफ मोर्चा खोला और खेत दलदल के रूप में तब्दल हुई सडक़ के बीच धान रोपनी की। ग्रामीणों के अनुसार सडक़ के अलावा अन्य समस्याएं भी गांव में व्याप्त है। दो वर्षों से निर्माणधीन स्कूल का कार्य बंद है। नाली की साफ -सफाई एवं आंगनबाड़ी की जर्जर हालत के बावजूद नई आंगनवाड़ी निर्माण कार्य नहीं करवाया जा रहा है। ग्रामीणों ने महिला सरपंच दुर्गेश्वरी आड़े के खिलाफ विरोध जताया। वहीं सडक़ पर धान की फसल लगाई।
ग्रामीणों के अनुसार कन्हड गांव पंचायत तीन गांव से मिलकर बनी है। इसमें कटंगी, कन्हडग़ांव, चिचोली शामिल है। इस गांव में लगभग 2200 मतदाता है। कटंगी के विद्यार्थियों को अध्ययन करने कन्हड़ गांव आना पड़ता है। लेकिन सडक़ खराब होने से कई दिनों तक वह स्कूल नहीं पहुंच पाते। इस कारण ग्राम के ग्रामीण छात्राएं सम्माननीय जनों के द्वारा बुधवार को कन्हड़ गांव से कटंगी मार्ग पर धान रोपाई कर विरोध जताया है एवं जल्द से जल्द सडक़ निर्माण की बात कही। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि अगर पंचायत जल्द सडक़ निर्माण नहीं करती तो ग्रामीण उग्र आंदोलन करेंगे।
अधूरा है स्कूल निर्माण का कार्य
ग्रामीण बताते हैं कि कन्हड गांव में 2022 में राज्य शिक्षा केंद्र से 36 लाख 12 हजार में शासकीय माध्यमिक स्कूल स्वीकृत की गई थी। 2 साल पूरे होने जा रहे हैं, आज दिनांक तक कार्य पूर्ण नहीं हुआ है। लगभग 18 लाख रुपए की राशि आहरित कर ली गई है। लेकिन वर्तमान में यह कार्य पूरी तरह बंद है।
आंगनबाड़ी जर्जर
कन्हड़ गांव के अंतर्गत ग्राम कटंगी में एक आंगनबाड़ी संचालित की जा रही है। जिसकी हालत भी जर्जर स्थिति में है। कार्यकर्ता ने बताया कि यहां पर छत टूटी हुई है। बारिश में यहां पर पानी गिरता है। बच्चों को बैठाने में डर लगता है। शिकायत उन्होंने अपने अधिकारियों एवं ग्राम के सरपंच से भी की है।
वर्सन
सभी कार्य पूर्ण किए जाएंगे। बारिश की वजह से सडक़ खराब है, जल्द ही सडक़ की मरम्मत की जाएगी।
गजराज आड़े, सरपंच प्रतिनिधि
Published on:
18 Jul 2024 03:37 pm
बड़ी खबरें
View Allबालाघाट
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
