9 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

UP में भारी मात्रा में जिंदा कारतूस बरामद, रेलवे पुलिस के उड़े होश

Ballia Crime : शनिवार की रात बलिया प्लेटफार्म नं. 2/3 के पूर्वी छोर पर लगे बलिया साइन बोर्ड के पास से दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार अभियुक्तों में रंजीत कुमार पुत्र गुरू प्रसाद निवासी लालापुर, थाना सरपतहा, जौनपुर तथा राशिद उर्फ लल्लन पुत्र शौकत शाह निवासी सुईथाकला, थाना सरपतहा, जौनपुर शामिल है।जीआरपी ने गिरफ्तार दोनों अभियुक्तों की तालाशी के दौरान 825 जिंदा कारतूस तथा दो अवैध तमंचा बरामद किया है।

2 min read
Google source verification

बलिया

image

anoop shukla

Sep 29, 2024

बलिया रेलवे स्टेशन पर जीआरपी ने चेकिंग के दौरान दो आरोपियों को अवैध हथियार और कारतूस के साथ गिरफ्तार किया। जीआरपी के एक अधिकारी ने बताया कि आरोपी इन कारतूस को ट्रेन से बिहार ले जाने वाले थे, जिन्हें चेकिंग के दौरान बरामद किया गया है।दोनों आरोपी जौनपुर जिले के रहने वाले हैं. रेलवे स्टेशन पर मिले हथियार और कारतूस को बिहार में सप्लाई करने के लिए ले जाया जा रहा था. पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है।

रेलवे स्टेशन से पकड़े गए दो असलहा सप्लायर

जानकारी के मुताबिक, जौनपुर जिले के सरपतहा इलाके के जुड़ापुर के रहने वाला आरोपी शुभम सिंह अवैध हथियारों और कारतूसों की सप्लाई करता है। शुभम के कहने पर ही गिरफ्तार किए गए आरोपी कारतूस और हथियार लेकर ट्रेन से बिहार जाने वाले थे।आरोपी शुभम गिफ्तार किए गए दोनों युवकों को बताता था कि बिहार में किसे कारतूस और हथियार देने हैं।

ट्रेनों से बिहार में होती थी सप्लाई

बलिया रेलवे स्टेशन पर हथियार और कारतूस के साथ गिरफ्तार किए गए दोनों आरोपी जौनपुर के रहने वाले हैं। दोनों आरोपी छपरा-बिहार की तरफ जाने वाली ट्रेन के माध्यम से कारतूस और हथियार को लेकर जाकर बिहार में सप्लाई करते थे।आरोपी रंजीत कुमार पुत्र गुरु प्रसाद सरपतहा थाने क्षेत्र के लालापुर का रहने वाला है, वहीं राशिद उर्फ लल्लन पुत्र शौकत शाह सरपतहा थाना क्षेत्र के सुईथाकला का रहने वाला है। गिरफ्तार किए गए दोनों आरोपियों को शुभम सिंह बताता था कि छपरा में किसको डिलेवरी देनी है,उसके बाद ये दोनों आरोपी डिलीवरी दे देते थे।

दो कट्टा और 825 कारतूस बरामद

जीआरपी पुलिस उपाधीक्षक सविरत्न गौतम ने कहा कि चेकिंग के दौरान दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, जिनके पास से 825 जिंदा कारतूस बरामद हुए हैं, जो कि 315 बोर और 32 बोर के हैं। इसके साथ ही दो अवैध देशी तमंचे भी बरामद हुए हैं।उन्होंने बताया कि पूछताछ में आरोपियों ने बताया है कि वो बिहार के छपरा जिले में कारतूस और हथियारों की सप्लाई करने के लिए जा रहे थे। ये लोग साहगंज जौनपुर से बलिया के रास्ते ट्रेन से छपरा जाते थे। दोनो आरोपी शुभम सिंह द्वारा दिए गए कारतूसों की सप्लाई स्थानीय स्तर पर करते थे।