5 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बाहुबली विधायक ने दी योगी के कैबिनेट मंत्री को खुलेआम धमकी, कहा अब ऐसा किया तो अच्छा नहीं होगा

मीडिया के सामने बाहुबली विधायक ने दी चेतावनी और धमकी।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बलिया

•

image

Mohd Rafatuddin Faridi

•

Updated: 23 Oct 2018, 8:58 AM IST

Bahubali Leaders

बाहुबली नेता

बलिया . बिहार के बाहुबली विधायक ने योगी सरकार के एक मंत्री को खुली चेतावनी और धमकी दी है। यह धमकी उन्होंने कुछ दिन पहले मंत्री जी के बयान के बाद दी है। बिहार के बाहुबली विधायक ने साफ कहा है कि अगर मंत्री जी ने फिर इस तरह का बयान दिया तो उनके लिये अच्छा नहीं होगा।

धमकी देने वाले बिहार के विधायक कोई और नहीं बल्कि नीतीश कुमार की पार्टी जनता दल युनाइटेड के बाहुबली एमएलए ददन पहलवान हैं। उन्होंने धमकी योगी सरकार के नाराज चल रहे कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश राजभर को दी है। ओम प्रकाश राजभर ने बलिया में ही अपनी एक सभा में यादव जाति को लेकर अपशब्दों का प्रयोग किया था। ददन पहलवान को उसी अपशब्द से नाराजगी है। उन्होंने ओम प्रकाश राजभर को चेतावनी और धमकी दी है कि किसी भी जाति पर और खासतौर से यादव जाति पर किसी तरह का अपशब्द या गाली न दें, वर्ना उनके लिये अच्छा नहीं होगा।

क्या कहा था ओम प्रकाश राजभर ने

दरअसल लंबे समय से अपनी पार्टी के लिये लखनऊ में एक कार्यालय की मांग कर रहे ओम प्रकाश राजभर की नाराजगी अपनी ही योगी सरकार से तब बढ़ गयी जब पार्टी बनाने के कुछ ही दिनों के भीतर योगी सरकार ने शिवपाल सिंह यादव को मायावती वाला बंगला एलॉर्ट कर दिया। इसके बाद तो ओम प्रकाश राजभर तिलमिला गए। इसके बाद उन्होंने बलिया में एक सभा के दौरान योगी सरकार का ललकारते हुए कहा था कि अब मैं बताउंगा कि शिवपाल यादव मजबूत है या ओम प्रकाश राजभर। कहा कि शिवपाल के बहाने बीजेपी यादव वोट लेना चाहती है, लेकिन यादव इतने............ नहीं कि उसके झांसे में आ जाएं।

By Amit Kumar