24 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

असमंजस: तो क्या निर्दलीय कहलाएंगे सपाक्स प्रत्याशी?

सपाक्स का पार्टी के तौर पर चुनाव आयोग में अभी तक नहीं...
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भोपाल

•

image

Deepesh Tiwari

•

Updated: 23 Oct 2018, 8:24 AM IST

sapaks

Sapaks Constitution of the executive

भोपाल@राधेश्याम दांगी की रिपोर्ट...
सपाक्स का अब तक चुनाव आयोग में राजनीतिक दल के रूप में पंजीयन नहीं हो पाया है। सपाक्स अध्यक्ष हीरालाल त्रिवेदी का कहना है कि 28 अक्टूबर को नोटिफिकेशन होगा।

ऐसे में बड़ा सवाल यह है कि पार्टी सभी 230 सीटों पर उम्मीदवार मैदान में उतारने जा रही है, लेकिन अभी तक पंजीयन की स्थिति स्पष्ट नहीं है। सपाक्स ने पदाधिकारियों और पार्टी के सभी आवश्यक दस्तावेज चुनाव आयोग को दे दिए हैं, लेकिन इसकी प्रक्रिया पूरी नहीं हो पाई।

उधर, चुनाव आयोग मान्यता प्राप्त दलों का नोटिफिकेशन जारी कर चुका है। त्रिवेदी का तर्क है कि हमें चुनाव में 6 फीसदी वोट मिले तो राजनीतिक दल के रूप में संगठन को मान्यता मिल जाएगी।

इधर, आयोग के नियमानुसार संपूर्ण सीटों पर 5 फीसदी उम्मीदवार उतारने पर आयोग कोई एक चुनाव चिह्न आवंटित करता है। यदि पंजीयन नहीं है और 5 फीसदी उम्मीदवार मैदान में नहीं हैं तो ऐसे उम्मीदवारों को निर्दलीय उम्मीदवार की श्रेणी में रखा जाता है।

अब आगे क्या...
पंजीयन के बाद ही कोई पार्टी उम्मीदवार मैदान में उतार सकती है। बिना पंजीयन के उम्मीदवार को निर्दलीय की श्रेणी में रखा जाता है। सपाक्स अध्यक्ष हीरालाल त्रिवेदी का कहना है कि 28 अक्टूबर तक पंजीयन हो जाएगा, प्रक्रिया जारी है।

नहीं मिले पसंद के चिह्न
सपाक्स के पदाधिकारियों ने चुनाव आयोग को तीन चिह्न को दिए थे, लेकिन एक भी नहीं मिल पाया। अब आयोग अपनी सूची में से वे चिह्न आवंटित करेगा, जो पहले से आयोग में पंजीकृत हंै।

भारत निर्वाचन आयोग में पंजीयन होता है, लेकिन हमारे पास सपाक्स के पंजीयन को लेकर कोई पत्र नहीं आया है। यदि कोई दल 5 प्रतिशत सीटों पर उम्मीदवार चुनाव में उतारता है तो उन्हें कोई एक चुनाव चिह्न दिया जा सकता है। यदि पंजीयन नहीं होता है तो संबंधित को निर्दलीय उम्मीदवार माना जाएगा।
- वीएल कांताराव, मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी, मप्र

सपाक्स 2 नवंबर को जारी करेगी सूची...
वहीं दूसरी ओर अशोकनगर में सपाक्स के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं रिटायर्ड आईएएस हीरालाल त्रिवेदी ने जानकारी देते हुए कहा है कि सामान्य पिछड़ा एवं अल्पसंख्यक कल्याण समाज संस्था सपाक्स के विधानसभा प्रत्याशियों की पहली सूची 2 नवम्बर को जारी की जाएगी।

त्रिवेदी ने मीडिया से बात करते हुए बताया कि 2 नवम्बर को जारी होने वाली सपाक्स उम्मीदवारों की पहली सूची में करीब 80 प्रत्याशियों की घोषणा किया जाना संभावित है।

उन्होंने बताया कि भाजपा और कांग्रेस के कई बडे चेहरे भी सपाक्स से चुनाव लड़ सकते हैं। दोनों ही राजनैतिक दलों के करीब 15.20 बडे नेताओं ने सपाक्स के बैनर तले चुनाव लडने के लिए उनसे समपर्क किया है। इसमें अशोकनगर के लोग भी शामिल हैं।