25 मई 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Ballia News: दो पक्षों में विवाद और मारपीट, एक की मौत, चार गिरफ्तार

मनियर कस्बे में दो समुदायों के बीच हुए विवाद और मारपीट में एक व्यक्ति की मौत हो गई। पुलिस ने मामले में प्राथमिकी दर्ज कर चार आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है।

less than 1 minute read
Google source verification
Ballia news

Ballia news, pic- सोशल मीडिया

Ballia News: बलिया जिले के मनियर कस्बे में दो समुदायों के बीच हुए विवाद और मारपीट में एक व्यक्ति की मौत हो गई। पुलिस ने मामले में प्राथमिकी दर्ज कर चार आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस के अनुसार, मनियर थाना क्षेत्र के उत्तर टोला वार्ड नंबर-14 में शनिवार शाम दोनों पक्षों में किसी बात को लेकर विवाद हो गया। देखते ही देखते मारपीट शुरू हो गई। इस दौरान मोहर्रम हासमी (40) गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक और वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे और हालात का जायजा लिया। पुलिस ने स्थिति को नियंत्रण में करते हुए त्वरित कार्रवाई कर चार आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है। मामले की जांच जारी है।

बड़ी खबरें

View All

बलिया

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग