
ballia news
उत्तर प्रदेश के बलिया में इस समय दहशत का माहौल है। यहां पर लगातार मिल रहे मानव अंगों के कारण क्षेत्र में सनसनी फैली हुई है, लोग डरे हुए हैं। यहां के सिकंदरपुर थाना क्षेत्र के खरीद गांव के दियारा क्षेत्र में मानव अंगों के मिलने का सिलसिला लगातार जारी है। इससे पूरे इलाके में हड़कंप मचा हुआ है।
दो दिन पहले पेड़ के नीचे मानव हाथ और पैर पड़े होने की जानकारी सामने आई थी। अब एक बार फिर कुएं में हाथ पैर कटा हुए शव मिला है। इससे दहशत फैल गई है। गांव वालों में सवाल खड़े हो गए हैं कि क्या बलिया में कोई साइको किलर घूम रहा है।जिन लोगों के हाथ-पैर काटे जा रहे हैं आखिर उनका उससे क्या लेना देना? इलाके में हड़कंप मचते देख पुलिस भी अलर्ट हो गई है। जांच पड़ताल कर रही है।
बता दें, दो दिन पहले सिकंदरपुर के खरीद गांव के दियारा क्षेत्र में गाय चराने गए कुछ चरवाहों ने पेड़ के नीचे मानव शरीर के अंग देखे थे। इसकी जानकारी मिलते ही इलाके में भीड़ जमा हो गई। किसी ने तुरंत डायल 112 पर सूचना दी, जिसके बाद पुलिस की पीआरवी टीम मौके पर पहुंची और प्रारंभिक जांच के बाद वरिष्ठ अधिकारियों को सूचित किया।
Published on:
12 May 2025 05:53 pm
बड़ी खबरें
View Allबलिया
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
